AAP नेताओं पर महिला ने लगाया गैंग रेप का आरोप

नई दिल्ली : एक बार फिर आम आदमी पार्टी के नेताओं पर आरोप लगे हैं। इन नेताओं पर आरोप लगने से आप पार्टी फिर घिर गई है। दरअसल आम आदमी पार्टी के दो नेताओं रामप्रताप गोयल और AAP विधायक राखी बिडलान के पिता भूपेंद्र बिडलान के विरूद्ध रेप का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया हे कि उसके साथ गेंगरेप किया गया। पुलिस ने आप नेताओं के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोपियों रामप्रताप गोयल और भूपेंद्र के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करवाया है।

मामला रोहिणी क्षेत्र का बताया गया है। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। गौरतलब है कि रामप्रताप गोयल आम आदमी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष हैं। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। इस मामले में किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है।

इससे पहले आप के पूर्व सदस्य और दिल्ली राज्य के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को सेक्स सीडी कांड में अपना मंत्री पद गंवाना पड़ा था। इस मामले में आप पार्टी की किरकिरी हुई थी और पंजाब में आप का शुरूआती चुनाव अभियान प्रभावित हुआ था। कांग्रेस, भाजपा दोनों ही दलों ने आप पर आरोप लगाए थे।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -