बिहार चुनाव : भाजपा ने की उम्मीदवारों की सूची जारी
बिहार चुनाव : भाजपा ने की उम्मीदवारों की सूची जारी
Share:

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टिया अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है इसी दौर में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने 43 उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को जारी कर दी है। पार्टी ने अपनी इस सूची अपने 27 विधायकों को फिर से मौका दिया है जबकि चार के टिकट काट दिए गए है। पहली सूची में पहले चरण के 19 दूसरे चरण के 15 और अन्य चरणों के 9 नाम घोषित किए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी ने अपनी यह सूची जारी की है।

भाजपा टोटल बिहार में 160 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा कर रही है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे के तहत लोक जनशक्ति पार्टी को 40, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को 23 और हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) को 20 सीटें मिली हैं। साथ ही हम के पांच उम्मीदवार भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की तीन टीमों ने आज राजग के शेष तीन घटक दलों के साथ बैठकें कर इस बारे में विचार विमर्श किया कि किस सीट से किस दल का उम्मीदवार लड़ेगा।

भाजपा की बिहार चुनाव में पार्टी द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची : 

प्रथम चरण :-

  • सराय रंजन - रंजीत निर्गुणी 
  • रोसड़ा (सु.)- मंजू हजार
  • तेघड़ा - रामलखन सिंह
  • मटिहानी - सर्वेश कुमार सिंह
  • बेगुसराय - सुरेंद्र मेहता
  • बखरी (सु.) - रामानंद राम
  • परबत्ता - रामानुज चौधरी
  • बीहपुर - कुमार शैलेंद्र
  • गोपालपुर - अनिल यादव
  • पीरपैती - ललन पासवान
  • बांका - रामनारायण मंडल
  • कटोरीया (सु.) - निक्की हेम्ब्रम
  • बेलहर - मनोज यादव
  • मुंगेर - प्रणव कुमार यादव
  • सूर्यगढ़ा - प्रेमरंजन पटेल
  • लखीसराय - विजय कुमार सिन्हा
  • रजौली (सु.) - अर्जुन राम
  • हिसुआ - अनिल सिंह
  • झाझा - रवीन्द्र यादव

दूसरा चरण :-

  • रामगढ़ - अशोक सिंह
  • मोहनीया (सु.) - निरंजन राम
  • चैनपुर - बृजकिशोर बिंद
  • सासाराम - जवाहर प्रसाद
  • दिनारा - राजेंद्र सिंह
  • नोखा - रामेश्वर प्रसाद चौरसिया
  • काराकट - राजेश्वर राज
  • अरवल - चितरंजन कुमार
  • गोह - मनोज शर्मा
  • नवीनगर - गोपाल सिंह
  • औरंगाबाद - रामाधार सिंह
  • गुरुवा - राजीव दांगी
  • बोधगया (सु.) - श्यामदेव पासवान
  • गया शहर - प्रेम कुमार
  • वजीरगंज - विरेंद्र सिंह

अन्य चरण :-

  • बेतिया- रेणू देवी
  • मोतिहारी - प्रमोद कुमार
  • सीतामढ़ी - सुनील कुमार
  • बेनीपट्टी - विनोद नारायण झा
  • राजगीर - सत्यदेव नारायण आर्य
  • बाकीपुर - नितिन नवीन
  • कुमरार - अरुण कुमार
  • पटना साहेब - नंद किशोर यादव
  • आरा - अमरेंद्र प्रताप सिंह
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -