बंगाल: फंदे पर लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, पार्टी ने TMC पर लगाया हत्या का आरोप
बंगाल: फंदे पर लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, पार्टी ने TMC पर लगाया हत्या का आरोप
Share:

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के बीच सूबे की राजधानी कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, शव फाँसी के फंदे से लटका हुआ था। मृतक की शिनाख्त काशीपुर विधानसभा के रहने वाले अर्जुन चौरसिया के रूप में हुई है। मृतक अर्जुन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मंडल मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC)  पर हत्या का इल्जाम लगाया है। 

हालाँकि, भाजपा के आरोपों को ख़ारिज करते हुए TMC सांसद शांतनु सेन ने कहा है कि, 'हम पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। पुलिस को मामले की जाँच करने दें।' पुलिस ने कहा कि घटना की छानबीन जारी है। वहीं, 27 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर पार्टी ने शोक प्रकट किया है। पार्टी की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गया है कि कोलकाता में अमित शाह के स्वागत समारोह के सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है। भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने बताया है कि गृह मंत्री यह खबर सुनकर नाराज हो गए। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्टर अपना भव्य स्वागत रद्द करने को कहा। बताया जा रहा है कि अमित शाह मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से भी मिलेंगे।

वहीं, उत्तर कोलकाता के भाजपा अध्यक्ष कल्याण चौबे का कहना है कि अर्जुन बिलकुल स्वस्थ्य थे। उन्होंने कल रात उनके नेतृत्व में 200 बाइक की रैली आयोजित करने का प्लान भी बनाया थी, मगर आज सुबह उन्हें घोष बागान रेल यार्ड में मृत पाया गया। काफी हंगामे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ ने शव को ले जाने दिया। पूरे इलाके को चितपुर थाने की पुलिस ने सील कर दिया है। लालबाजार इलाके की खुफ़िया विभाग की साइंटिफिक टीम मौके पर जाँच कर रही है।

भारत की कुल प्रजनन क्षमता में गिरावट : एनएफएच सर्वेक्षण

'लाउडस्पीकर से अज़ान देना किसी का मौलिक अधिकार नहीं...', इलाहबाद हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

किसके आदेश से चलेंगे दिल्ली के नौकरशाह ? सुप्रीम कोर्ट ने सत्ता संघर्ष को संविधान पीठ के पास भेजा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -