BJP के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी दुर्घटना में घायल
BJP के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी दुर्घटना में घायल
Share:

मेरठ : भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी एक दुर्घटना में घायल हो गए। दरअसल उनकी कार रोड़ डिवाईडर से टकराकर पलट गई, वे मेरठ में सफर कर रहे थे। हादसे में वाजपेयी घायल हो गए। श्री वाजपेयी को अस्पताल में उपचार दिया गया। कार में श्री वाजपेयी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री अशोक नागर भी सवार थे। हादसे में वे भी घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेशमंत्री अश्वनी त्यागी ने कहा कि दुर्घटना पूर्वी कचहरी मार्ग पर हुई। जिसमें कहा गया कि लक्ष्मीकांत वाजपेयी रात लगभग 10 बजे एक कार्यक्रम में शामिल होकर मोहनपुरी क्षेत्र स्थित अपने निवास वापस आ रहे थे कि ड्राईवर का अपनी कार से नियंत्रण हट गया गया। इस दौरान कार पलट गई और कार डिवाईडर से जा टकराई। मामले में प्रदेश अध्यक्ष वाजपेयी ने कहा कि वे अस्पताल में भर्ती थे। यही नहीं अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -