लोकसभा के रण के लिए भाजपा तैयार, पहली लिस्ट में घोषित किए 195 उम्मीदवार
लोकसभा के रण के लिए भाजपा तैयार, पहली लिस्ट में घोषित किए 195 उम्मीदवार
Share:

नई दिल्ली: भाजपा ने आज लोकसभा चुनावों के लिए अपने 195 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।  पार्टी ने चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की, जिसमें 34 मंत्री शामिल हैं।

यह तीसरी बार है जब पीएम मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। 2014 में उन्होंने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को हराया और 2019 में समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव के खिलाफ जीत हासिल की। उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए पीएम मोदी द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में अपने आवास पर देर रात की बैठक के बाद भाजपा की घोषणा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि पहली सूची में 195 उम्मीदवारों में से 28 महिलाएं, 27 एससी वर्ग से, 18 एसटी वर्ग से और 57 ओबीसी वर्ग से हैं।

तावड़े ने यह भी ऐलान किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पोरबंदर सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने गुजरात की 26 में से 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, भाजपा ने ऐलान किया कि केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम सीट से, सांसद तापिर गाओ अरुणाचल पूर्व से, सांसद बिष्णु पदा रे अंडमान और निकोबार से और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम के डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।

 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राज्य की विदिशा सीट से मैदान में उतारा गया है और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव लड़ेंगे। भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को हटा दिया गया है और आलोक शर्मा इस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

केरल में, भाजपा ने केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और राजीव चंद्रशेखर को क्रमशः अट्टिंगल और तिरुवनंतपुरम से मैदान में उतारा है। राजस्थान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव अलवर से, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर से, राज्य पार्टी प्रमुख सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ से चुनाव लड़ेंगे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा से चुनाव लड़ेंगे। 

गलत राष्ट्रगान गाने को लेकर केरल के कांग्रेस नेता पालोडे रवि के खिलाफ केस दर्ज

असमिया लोगों की परिभाषा क्या ? सीएम सरमा बोले- जब जनगणना की रिपोर्ट आएगी तब..

H1N1 फ्लू को वीज़ा केटेगरी बता बैठे JNU के PhD होल्डर कन्हैया कुमार, हुई किरकिरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -