भोपाल पहुंचे BJP अध्यक्ष, व्यापमं के मुद्दे पर शिवराज से हो सकती है बात
भोपाल पहुंचे BJP अध्यक्ष, व्यापमं के मुद्दे पर शिवराज से हो सकती है बात
Share:

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। उनका यहां हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। शाह यहां मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के महासंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। पार्टी के महासंपर्क अभियान की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे शाह का यहां हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान सहित कई अन्य नेताओं ने भी स्वागत किया। शाह अपने इस प्रवास के दौरान भोपाल के समन्वय भवन में हो रही पार्टी की विशेष बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इस समीक्षा बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के सांसद, विधायक, केंद्र व राज्य के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संगठन मंत्री, महासंपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी, संभाग एवं जिला व निचली इकाइयों के संपर्क प्रभारी तथा सह प्रभारी भाग ले रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी बैठक में भाग लेंगे। दूसरे सत्र में समूहवार बैठक होगी। तीसरे सत्र में राज्यवार महासंपर्क अभियान के ब्यौरे के बाद पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह समापन सत्र को संबोधित करेंगे। शाह शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। शाह के इस दौरे को व्यापमं से जोड़कर भी देखा जा रहा है। लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने इससे इंकार किया। उन्होंने कहा कि शाह के इस दौरे का व्यापमं से कोई लेना-देना नहीं है और भाजपा को इस पर कोई अफसोस नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -