भाजपा में है दम, बाकि सब हैं हमसे कम
भाजपा में है दम, बाकि सब हैं हमसे कम
Share:

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों में लगे हैं। ऐसे में उन्होंने सपा पर सवालिया निशान लगाया। इसी दौरान उन्होंने बसपा की कार्यप्रणाली और उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी सवाल किए। उन्होंने जहां सपा को कुंआ कहा तो बसपा को खाई कहते हुउए कहा कि दोनों ही दल वोट को लेकर राजनीति कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन दोनों ही दलों में वोट कटवा की की तरह माहौल है।

उन्होंने आईटी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की दो वर्ष की उपलब्धता भी उन्होंने बताई। यही नहीं उन्होंने सपा और बसपा की ओर से केंद्र सरकार पर लगाए गए विभिन्न आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने करीब ढाई वर्ष में ऐसा किया जो सपा और बसपा व कांग्रेस ने करीब 70 वर्ष में नहीं किया।

अमित शाह ने कहा कि करीब 10 वर्ष में 12 लाख करोड़ रूपए का भ्रष्टाचार करने वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा दोनों ही कांग्रेस जितने ही जवाबदार हैं आखिर ये भी बैसाखी पर ही चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू अब जनता को हिसाब देंगे। हम तो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी सरकार का हिसाब देंगे।

राहुल गांधी जो कि कांग्रेस उपाध्यक्ष हैं उन्हें लेकर अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार में ढाई वर्ष में भ्रष्टाचार मुक्त कार्य हुआ है। एक कुशल प्रधानमंत्री और बोलने वाला प्रधानमंत्री देश को मिला है। साथ ही ऐसी सरकार मिली है जो निर्णय लेती है। अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि मोदी सरकार ने कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि किसान केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना से लाभान्वित होंगे। प्रदेश की जनता को कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के नेतृत्व में कुशल भाजपा सरकार मिली है। मगर सपा ऐसे कौमी एकता दल के विलय का प्रयास कर रही है जिसके नेता मुख्तार अंसारी माफिया से नेता बने हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -