PM पर टिप्पणी की भाजपा ने की निंदा
PM पर टिप्पणी की भाजपा ने की निंदा
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता और दिल्ली राज्य के मंत्री कपिल मिश्रा ने टिप्पणी की है। उन्होंने ट्विट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या आईएसआई एजेंट हैं। उनकी इस तरह की टिप्पणी पर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ती ली है। भाजपा के राज्य अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने इस मामले में कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों की दृष्टि में संविधान का सम्मान नहीं है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री पद का ही सम्मान नहीं कर रही है। उल्लेखनीय है कि कपिल मिश्रा ने पाकिस्तानी मीडिया में पठानकोट हमले को लेकर कहा कि पाकिस्तान की संयुक्त जांच टीम का हस्तक्षेप आखिर अधिक क्यों हो रहा है। आईएसआई की रिपोर्ट पर भाजपा क्यों चुप है। हमें यह कहा जाए। आखिर नवाज शरीफ और नरेंद्र मोदी के मध्य किस बात की डील हुई थी। 

पीएम मोदी को देश से माफी मांगना चाहिए। उन्हें इस बात को लेकर जवाब देना होगा। इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  ट्विट किया और कहा कि मुंह में राम बगल में छुरी भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ वाले मुंह से भारत माता की जय बोलते हैं और आईएसआई को बुलाकर भारत माता की पीठ में छुरा भोंक देते हैं।

भाजपा के राज्य अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि आमतौर पर भारत में मुख्यमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा या फिर केंद्र सरकार के निर्णयों पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कुछ भी नहीं बोलते हैं। केजरीवाल व उनके मंत्री अराजकता को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री पत्रकार वार्ता में केवल दिल्ली से जुड़े मुद्दे भी सामने रखते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -