क्वारंटाइन से मुक्त हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज, रवाना हुए दिल्ली
क्वारंटाइन से मुक्त हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज, रवाना हुए दिल्ली
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह प्रशासन द्वारा क्वारंटीन से छोड़ दिया गया है। उन्हें एक दिन पहले ही स्थानीय प्रशासन ने उन्हें 14 दिन के क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए थे। जिसको लेकर झारखंड भाजपा ने सवाल उठाए थे, यहाँ तक की आंदोलन की धमकी तक दे डाली थी। 

इस बीच गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सांसद साक्षी महाराज को शनिवार को क्वारंटीन में भेजे जाने के दौरान ट्रूनेट द्वारा उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। इसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद उन्हें क्वारंटीन से छोड़ दिया गया है। गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि राज्य की सोरेन सरकार के आदेश के बाद सांसद साक्षी महाराज को क्वारंटीन से छूट का निर्णय लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि अब सांसद जब चाहें गिरिडीह से जा सकते हैं। इस बीच साक्षी महाराज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए निकल गए हैं। भाजपा सांसद साक्षी महाराज शनिवार को रेलमार्ग से धनबाद आए थे और गिरिडीह में शांति भवन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सड़क मार्ग से जा रहे थे। इसी बीच अनुमंडल पदाधिकारी प्रेरणा दीक्षित ने उन्हें रोक लिया था।

विजय माल्या पर 'सुप्रीम' फैसला कल, हो सकता है सजा का ऐलान

मोहन भागवत बोले- अगर पर्यावरण का शोषण होता रहा तो सृष्टि नहीं बचेगी

इमाम हुसैन की शहादत को पीएम मोदी ने किया याद, कहा- उनके बलिदान से ताकत मिलती है....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -