'इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा देश..', भाजपा सांसद ने फिर उठाया स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी का मुद्दा
'इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा देश..', भाजपा सांसद ने फिर उठाया स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी का मुद्दा
Share:

रांची: झारखंड के स्कूलों में रविवार के स्थान पर शुक्रवार को छुट्टी देने वाला मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर से यह मुद्दा उठाया है।  उन्होंने कहा है कि सरकार को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में 100 फीसद आबादी मुस्लिम बहुल हो जाएगी।

दुबे ने इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'बीते 3 वर्षों से झारखंड में जब से हेमंत सोरेन और कांग्रेस की सरकार आई है, तबसे झारखंड में तुष्टिकरण की राजनीति शुरू हो गई है। पहले स्कूलों में हाथ जोड़कर प्रार्थना हुआ करती थी, वहीं पर कुछ स्कूलों में अब हाथ बांधकर प्रार्थना होने लगी है।' निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि, 'झारखंड के सैकड़ों स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश होने लगा है। पूरे देश में स्कूलों की छुट्टी रविवार को होती है, मगर झारखंड में अब शुक्रवार को छुट्टी रखी जाने लगी है। झारखंड इस्लामीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है और यदि इसे नहीं रोका गया, तो बांग्लादेश से सटा हुआ जो इलाका है, वह पूरी तरह से इस्लामी हो जाएगा। किसी प्रकार हम नक्सलीकरण से तो बच गए, मगर अब इस्लामीकरण हो रहा है।'

उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद, मालदा का जो क्षेत्र है और बिहार का जो अररिया, किशनगंज, भागलपुर इलाका है। वही स्थिति अब झारखंड में भी हो रही है और यह बॉर्डर से लगे हुए क्षेत्रों में ही हो रही है। यदि हमने इस ओर ध्यान नहीं दिया, NIA को नहीं भेजा और NRC लागू नहीं की, तो एक वक़्त ऐसा आ जाएगा कि यह इलाका पूरी तरह से 100 फीसद मुस्लिम बहुल क्षेत्र हो जाएगा। यहां की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है।'

भाजपा-JDU विवाद के बीच हुई कांग्रेस की एंट्री, नितीश कुमार ने सोनिया को लगाया फोन

मनरेगा पर गिरिराज सिंह ने राज्यों को दी चेतावनी, कहा- भुगतना पड़ेगा खामियाज़ा

राहुल गांधी को 'लोकतंत्र' से गुस्सा क्यों आता है ? देखें Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -