राहुल देश के गद्दार, उन्हें गोली मार देना चाहिए
राहुल देश के गद्दार, उन्हें गोली मार देना चाहिए
Share:

बाड़मेर : भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के वरिष्ठ सदस्य और राजस्थान विधानसभा में विधायक कैलाश चौधरी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिसे राजकुमार समझ रही है वह राहुल देश के गद्दार हैं। देशद्रोही हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया है कि उन्हें शूट कर देना उचित है।

इस पर कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता को सोच समझकर इस तरह के बयान देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को इस विधायक को तत्काल निलंबित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जिस तरह से आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं वह देश की एकता और अखंडता हेतु एक बड़ा खतरा है।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायक की टिप्पणी पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि इस मामले में किसी को भी जानकारी नहीं है। भाजपा के राज्य अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी इस मामले में किसी तरह की जानकारी न होने की बात कही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -