परमबीर सिंह ने देश छोड़ने से पहले महाराष्ट्र छोड़ा होगा.. किसने भगाया ?
परमबीर सिंह ने देश छोड़ने से पहले महाराष्ट्र छोड़ा होगा.. किसने भगाया ?
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में IPS अफसर परमबीर सिंह के फरार होने का मामला सियासी रंग लेता जा रहा है। इसको लेकर भाजपा के मुंबई से MLA आशिष शेलार ने दावा किया है कि पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को भगाने में महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार ने सहायता की होगी। शेलार ने कहा कि, 'हो सकता है कि राज्य सरकार, परमबीर सिंह के लिए किसी पश्चिमी देश में सियासी पनाह हासिल करने की जमीन तैयार कर रही हो।'

बता दें कि भाजपा MLA आशिष शेलार ने ड्रग्स मामले को लेकर दावा किया कि देश में मादक पदार्थ की समस्या से निपटने के लिए केंद्र के कड़े उपायों में शिवसेना, NCP और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार दखल डाल रही है। शेलार ने कहा कि ‘‘परमबीर सिंह को महा विकास अघाड़ी पश्चिमी देश में सियासी शरण दिला सकती है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष को डर है कि अगर परमबीर सिंह पकड़े जाते हैं तो वह सत्ताधारी दलों के नेताओं के लिए किए गए कुछ कार्यों का खुलासा कर सकते हैं। फिलहाल परमबीर सिंह के लापता होने के बाद सवाल खड़ा हुआ है कि आखिर MVA सरकार की नाक के नीचे से वो कैसे भाग गए?

बता दें की सोमवार रात NCP के नेता एवं राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को ईडी ने अरेस्ट कर लिया। इसको लेकर शिवसेना के नेता सांसद संजय राउत ने सवाल उठाते हुए मंगलवार को कहा कि जिस शख्स ने ED को जांच में सहयोग किया उसे तो गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन सवालों के घेरे में आए पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह देश से बाहर भाग गए हैं।

इस्लाम का उदाहरण देकर विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी को घेरा, उपचुनाव परिणामों पर कही ये बात

संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि ने कहा- "सूडान संकट का समाधान मध्यस्थता से किया जा रहा..."

उपचुनाव: असम की सभी 5 सीटें NDA के खाते में, तेलंगाना में भी खिल सकता है 'कमल'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -