किसान आंदोलन: विपक्ष पर जमकर बरसे नन्द किशोर यादव, बताया- पंजाब के किसान ही क्यों कर रहे प्रदर्शन ?

किसान आंदोलन: विपक्ष पर जमकर बरसे नन्द किशोर यादव, बताया- पंजाब के किसान ही क्यों कर रहे प्रदर्शन ?
Share:

पटना: बिहार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री एंव भाजपा MLA नंद किशोर यादव ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए किसानों के समर्थन में खड़े विपक्षी दलों पर हमला बोला है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नंद किशोर यादव ने नये कृषि कानूनों के खिलाफ में खड़े नजर आ रहे पंजाब के किसानों के विरोध का कारण भी बताया है।

भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि RBI सांख्यिकीय आंकड़ों के मुताबिक, 2019-20 में पंजाब ( 30 लाख टन) से ज्यादा खाद्यान्न का उत्पादन मध्य प्रदेश (33 लाख टन) व उत्तर प्रदेश (55 लाख टन) में हुआ। जबकि वहां कोई आंदोलन नहीं हुआ। नंद किशोर यादव ने कहा कि वास्तव में, कृषि सुधार कानून का विरोध कर रहे किसान कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों की चालबाजी में फंस गए हैं। आखिर कृषि कानून का विरोध पंजाब के किसान ही अधिक क्यों कर रहे हैं। इसलिए हमें इस आंदोलन के सच को समझना आवश्यक है।

भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि दरअसल, पंजाब के किसानों द्वारा ही कृषि सुधार कानून का विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वहां बिचौलियों को हटा दिया गया है। जिससे वहां बड़ा राजस्व नुकसान हुआ है। पंजाब में 1800 मंडियों में प्रतिवर्ष मिलने वाले कर का राज्य सरकार को नुकसान हुआ है।

पोलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा- देश ने ख़रीदे इतने वैक्सीन के डोज

नेपाल ने माउंट एवरेस्ट की मापी नई ऊंचाई

भारत बंद का बड़ा असर, किसान नेताओं के साथ 7 बजे बैठक करेंगे अमित शाह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -