'MP में नूंह की तरह तैयारी कर रही है BJP', दिग्विजय सिंह ने किया बड़ा दावा
'MP में नूंह की तरह तैयारी कर रही है BJP', दिग्विजय सिंह ने किया बड़ा दावा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हरियाणा के नूंह की भांति मध्य प्रदेश में भी भाजपा तैयारी कर रही है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि अल्पसंख्यक समाज पर जिस तरीके से अन्याय, अत्याचार सरकार ने किया है, वैसा उन्होंने अपने अबतक के जीवन में नहीं देखा है। शनिवार को कांग्रेस ने राजधानी भोपाल के बीएसएस कॉलेज में राज्य भर के वकीलों का कार्यक्रम 'विधिक विमर्श' का आयोजन किया था।

'विधिक विमर्श' में दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी मिल रही है मध्य प्रदेश में दंगा कराने की रणनीति बन रही है। उनका कहना है कि राज्य में ठीक उसी प्रकार से दंगा कराया जा सकता है, जैसा कि हरियाणा के नूंह में इन लोगों ने करवाया था। उनका कहना था कि भाजपा समझती है कि आज हमारे खिलाफ बहुत अधिक नाराजगी है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह ने वकीलों की दिक्कतें सुनीं। इस मौके पर वकीलों ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने, पेंशन स्कीम शुरू करने, हेल्थ इंश्योरेंस, स्टायपेंड बढ़ाने और सभी बार एसोसिएशन के बिजली बिल माफ करने की मांग की।कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष शशांक शेखर ने मंच से मांग रखी कि वकीलों के लिए को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी होनी चाहिए।

वही इसमें दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2018 में विवेक तन्खा ने कांग्रेस के समर्थन में हजारों अधिवक्ता खड़े किए, तब हमने सरकार बनाई थी। एक बार फिर सबसे अधिक अधिवक्ता जुड़े हैं।इससे उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुत से सरकार बनाएंगे। अब हमें कोई छोड़ कर नहीं जाएगा। इस बार हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने ड्यूटी लगाई है कि अजय गुप्ता एवं शशांक शेखर पूरे प्रदेश के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए तहसील से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक फ्री में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। 

लदाख में दिखा राहुल गांधी का नया अवतार, पैंगोंग झील के पास बाइक चलाते आए नज़र

'चुनावी अभियान के लिए G20 बैठक का इस्तेमाल कर रहे पीएम मोदी..', कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार पर साधा निशाना

'भ्रष्टाचार विरोधी जांच से बचने के लिए ट्रांसफर-पोस्टिंग की शक्ति चाहते हैं केजरीवाल..', कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -