हिमाचल में नज़र नहीं आ रहा एग्जिट पोल का असर
हिमाचल में नज़र नहीं आ रहा एग्जिट पोल का असर
Share:

नईदिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों पर मतगणना जारी है। मगर सबसे आश्चर्यजनक बात यह सामने आ रही है कि, यहां पर एक्ज़िटपोल के नतीजे गलत साबित हो गए हैं। यहां कांग्रेस काफी पीछे चल रही है। शुरूआती रूझान में राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ही 600 वोट्स से पीछे चल रहे हैं। धूमल का मुकाबला कांग्रेस नेता राजिंद्र सिंह से हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माने जाने वाली ऊना सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा, भारतीय जनता पार्टी के सतपाल सिंह सत्ती आगे चल रहे हैं। हालांकि, सीएम के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सामान्य बढ़त के साथ, अपने प्रतिद्वंदी से शुरूआती रूझान में आगे है।

मंडी में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा आगे चल रहे हैं। 9 नवंबर को हुए मतदान में 75.28 प्र्तिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के पास 28 और अन्य के पास 4 सीटें हैं।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को लेकर कहा जा रहा था कि, यहां पर कांग्रेस की सरकार जा सकती है। भाजपा द्वारा इस राज्य के पास, बिलासपुर में एम्स की स्थापना कर राज्य के नागरिकों को हेल्थ फेसिलिटी दी गई साथ ही यहां के विकास के लिए, कई प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घोषित किए गए, इससे भाजपा को मजबूती मिलती नज़र आ रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस के कार्यकाल को लेकर कहा जा रहा था कि, कांग्रेस को इस राज्य में हार का सामना करना पड़ सकता है। 

राहुल गांधी को लेकर शिवसेना ने अपनी पत्रिका सामना में की तारीफ

इस नारे के सहारे कांग्रेस ने भाजपा से लिया मोर्चा

परिणामों के बाद क्या होगा हार्दिक का भविष्य

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -