विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा को मिला झटका
विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा को मिला झटका
Share:

बैतूल। मुलताई शहर में भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ कर भाजपा से बागी होकर अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाली नीतू परमार अपने पति के साथ कांग्रेस में शामिल होने जा रही है। उनका और उनके पति प्रह्लाद परमार द्वारा बताया गया है कि भाजपा से प्रताड़ित होकर उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ रहा है, क्योंकि वह पिछले 35 साल से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है, लेकिन उनके अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के बाद उन्हें लगातार भाजपा ने प्रताड़ित किया है। इसके चलते उन्हें मजबूरन आप कांग्रेस का में शामिल होना पड़ रहा है। भोपाल में कमलनाथ से मिलकर वह कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। 

इस विषय पर नीतू परमार ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला सीट थी। ऐसे में उनकी मांग थी कि किसी सामान्य वर्ग की महिला को ही नगर पालिका अध्यक्ष बनाई जाए, इसके लिए उन्होंने खुद के नाम के साथ भाजपा पार्षद शिल्पा शर्मा का नाम भी आगे बढ़ाया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें चुनाव नहीं लड़ाया। इसलिए उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव पार्षदों की सहमति से लड़ा था। वह जीती भी, इसके बाद लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इस वजह से उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है।

बताया जा रहा है की नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार के कांग्रेस में शामिल होने से मुलताई में कांग्रेस और मजबूत हो जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले नगर पालिका अध्यक्ष का कांग्रेस का दामन थाम लेना, इसको सभी कांग्रेसी सकारात्मक कदम बता रहे हैं।

घर में कैद कर महिला से मारपीट करता था पति

'1 लाख नौकरियां से लेकर लाडली लक्ष्मी योजना तक...' MP के बजट में हुए ये बड़े ऐलान

35 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची को रस्सी की मदद से बहार निकाला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -