कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या को BJP ने बताया- 'लव जिहाद', CM सिद्धारमैया ने दिया ये जवाब
कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या को BJP ने बताया- 'लव जिहाद', CM सिद्धारमैया ने दिया ये जवाब
Share:

हुबली: कर्नाटक के हुबली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक निगम पार्षद की बेटी की कॉलेज कैंपस में सरेआम हत्या की बाद राज्य भर में कांग्रेस एवं भाजपा के बीच राजनीतिक खींचतान आरम्भ हो गई है। भाजपा ने इस हत्या का लव जिहाद का मामला बताते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब है। इस बीच प्रदेश के सीएम सिद्धारमैया ने राजनीतिक हमलों एवं "लव जिहाद" के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह हत्या निजी वजहों से की गई है तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है।

दरअसल, बीवी भूमरड्डी (बीवीबी) कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की 23 वर्षीय छात्रा पर चाकू से हमला किया गया था। वह हुबली धारवाड़ नगर निगम (एचडीएमसी) के पार्षद निरंजन हीरेमथ की बेटी थी। छात्रा की पहचान नेहा हीरेमथ के रूप में हुई थी, जिसकी फैयाज नाम के एक 23 वर्ष के अपराधी ने क़त्ल कर दिया था। अपराधी ने उसपर सात बार चाकुओं से हमला किया था। सीएम सिद्धारमैया ने इस मामले में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए लव जिहाद के दावों का खारिज किया तथा कहा कि ये हत्या निजी कारणों से हुई है। जिसका कर्नाटक की कानून व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना कर्नाटक सरकार का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा यह धमकी देने का प्रयास कर रही है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं है। कर्नाटक प्रदेश में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था है। वे यह धारणा बना रहे हैं कि कर्नाटक में राज्यपाल शासन लाना चाहते हैं। इसलिए यह सब नाटक कर रहे हैं। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि हमारे पास जो जानकारी है उसके अनुसार दोनों आपसी रिश्ते में थे। इसलिए जब वह उससे बचने लगी तो लड़के ने उसे चाकू मार दिया। यह लव जिहाद का मामला नहीं लग रहा है। हो सकता है कि उसने उसे चाकू मार दिया, क्योंकि उसे किसी और से शादी करनी थी। मगर मुझे अभी तक पूरी जानकारी नहीं पता है। मगर यह आपसी रिश्ता था। इसलिए यह लव जिहाद का मामला नहीं लग रहा है।

वहीं, भाजपा नेता एवं कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने कहा कि ये लव जिहाद का मामला है। सरकार कह रही है कि ये आपसी रिश्ते का मामला है, मगर ये कैसे हो सकता है। जब लड़की हिन्दू है एवं आरोपी मुसलमान है। लड़की के पिता ने भी कहा कि ये मामला लव जिहाद का है। कर्नाटक सरकार को जनता को बता देना चाहिए कि वो लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर सकते। ये सरकार लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकती। लड़की के पिता निरंजन हिरेमथ ने बताया कि प्रदेश में  इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। मैं विभिन्न मामले देख रहा हूं तथा उनकी क्रूरता बढ़ रही है। युवा भटक क्यों रहे हैं? हालात ऐसे बिंदु पर आ गए हैं, जहां मैं यह कहने में संकोच नहीं कर सकता। क्योंकि मैं एक बेटी को खोने का दर्द जानता हूं। मैंने कई मामलों में देखा है कि माता-पिता अपने बच्चों को खो रहे हैं। मुझे लगता है कि यह लव जिहाद बहुत फैल रहा है। CCTV फुटेज में फैयाज को भागने से पहले नेहा को कई बार चाकू मारते हुए देखा गया था। चाकू के कई हमले से महिला की मौत हो गई, जबकि अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सवदत्ती के मुनवल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके माता-पिता, बाबा साहब एवं मुमताज, सरकारी स्कूल शिक्षक हैं। 

बीच सड़क पर 'घरवाली और बाहरवाली' में हुआ खतरनाक झगड़ा, जमकर चली ईटें

'आतंक का सप्लायर आज आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा', MP में PM मोदी का पाकिस्तान पर जोरदार हमला

शर्मनाक! डेढ़ साल तक पोती का बलात्कार करता रहा दादा, खुलासा हुआ तो परिजनों के उड़ गए होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -