कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आ सकते है बायोलॉजी के यह प्रश्न
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आ सकते  है बायोलॉजी के यह प्रश्न
Share:

नई दिल्ली: अक्सर बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओ में बायोलॉजी के प्रश्न विद्यार्थियों को काफी परेशान कर देते है,क्योकि वो सामान्य ज्ञान, मैथ्स, रीजनिंग जैसे प्रश्नो को तो आसानी से हल कर देते है लेकिन बायोलॉजी के प्रश्नो पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे पाते, लिहाजा उनके नंबर कम हो जाते है जिसकी वजह से वो कॉम्पिटिशन की दौड़ में पीछे रह जाते है, ऐसे में हम बायोलॉजी के कुछ ऐसे प्रश्न उत्तर आपको बताने वाले है, जो आपकी प्रतियोगी परीक्षाओ में काफी मदद करेंगे. 

1. निम्नलिखित में से किसे वर्गिकी का पितामह कहा जाता है ?
लीनियस

2. सूक्ष्मजीव मिलते हैं ?
 रेतीली  मिट्टी , लवण युक्त पानी और  दलदल भूमि में

3. विषाणु वृद्धि करता है ?
जीवित कोशिका 

4.साबूदाना किससे बनाया जाता है ?
 साइकस

5. फलों का अध्ययन कहलाता है ?
पोमोलॉजी

6.  द्धिनाम पद्धति के प्रतिपालक हैं ?
लीनियस

7. जीवाणु की खोज सर्वप्रथम किसने की ?
 ल्यूवेनहॉक

8.  जिन पोधें पर बीज बनतें हैं किन्तु पुष्प नहीं लगते क्या कहलाते हैं ?
अनावृतबीजी

9. जीवाणुओं की साधारण आकृति क्या होती है ?
छड़ रूपी

10. जो जीवाणु आकर में सबसे छोटे होते हैं क्या कहलाता है ?
गोलाणु

11. निम्नलिखित में से कौन सा रोग बैक्टीरिया से होता है ?
तपेदिक

12. मानव की आंत में पाया जाने वाला जीवाणु है ?
एशररीशिया कोलाई

13.  एण्टीबायोटिक्स अधिकांशतया पाये जाते है ?
जीवाणुओं में

14. निम्न में से सबसे छोटा जीव है ?
 माइकोप्लाज्मा

15.  निम्नलिखित में से कौन सा रोग जीवाणु के कारण होता है ?
हैजा

16. निम्नलिखित में से किसके द्वारा दूध खट्टा होता है ?
बैक्टीरिया

17. निम्नलिखित में से कौन सा रोग जीवाणु संक्रमण के कारण होती है ?
कुष्ठ

18. सर्वप्रथम विषाणु की खोज किसने की ?
इवानोवस्की

19. चेचक के लिए टीके का विकास किया था ?
एडवर्ड जेनर ने

20. दूध के दही के रूप में जमने का कारण है ?
लैक्टोबैसिलस

जानिए क्या कहता है आज 8 जुलाई का इतिहास

SSC ने निकाली बम्पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई

JSSC में 886 पदों पर निकली वैकेंसी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -