बिहार: तेज रफ़्तार ट्रक ने 4 महिलाओं को रौंदा, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल
बिहार: तेज रफ़्तार ट्रक ने 4 महिलाओं को रौंदा, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Share:

पटना: बिहार के भागलपुर में बेकाबू हाईवा ट्रक ने 4 महिलाओं को रौंद डाला। इसमें दो की दर्दनाक मौत हो गई, तो दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गईं। यह हादसा सुल्तानगंज थानाक्षेत्र में गनगनिया के नजदीक हुआ। घटना मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे की है। ये सभी महिलाएं सुबह में टहल रही थी। तभी ट्रक ने धक्का मार दिया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने एक घंटा तक राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 80 को जाम किया। 

हादसे की शिकार महिलाओं की पहचान सामने आ गई है। मृतका सरस्वती देवी और सविता देवी आपस में रिशेत्दार थी। दोनों गनगनिया की निवासी थी। रूपा कुमारी और पूजा देवी जख्मी बताई जा रहीं है। परिजनों ने बताया है कि रूपा कुमारी झाझा के कोरवाडीह की निवासी है। वह एक समारोह में शामिल होने के लिए बहन के यहां गनगनिया आई हुईं थी। सुबह में चारों महिलाएं टहलने के लिए सुबह में घर से रवाना हुईं थी। टहलने के दौरान सड़क पर पीछे से ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया। 

बताया जा रहा है कि मौके पर ही दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। बरियारपुर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और  चालक को भी अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

भाजपा के खिलाफ एकजुट हो जाओ! ओडिशा जाकर सीएम नवीन से मिले नितीश कुमार, आगे उद्धव-पवार से होगी मुलाकात

भाजपा सरकार को जिम्मेदार और अनुशासित बनाने के लिए यूपी निकाय चुनाव में बसपा को जिताएं - मायावती का ट्वीट

केरल नाव हादसे को लेकर हाई कोर्ट सख्त, विजयन सरकार को लगाई फटकार, 22 लोगों की गई थी जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -