Jan 11 2016 10:42 AM
पटना : भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को लेकर अभी तक तो यही कहा जाता रहा है कि वे बेहद लोकप्रिय थीं। उनका प्रधानमंत्री कार्यकाल बेहद अच्छा था जनता उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों को लेकर उन्हें प्रियदर्शीनी भी कहती थी। मगर बिहार की एक सरकारी वेबसाईट पर इस तरह की जानकारी दी गई है। जिसमें इंदिरा गांधी के शासन को ब्रितानी शासन से भी बदतर बताया गया है।
इस तरह की जानकारी प्रसारित होने के बाद महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने नेतृत्व करने वाली जेडीयू के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है। बिहार के इतिहास पर लिखी गई समीक्षा में इंदिरा गांधी ने निरंकुश शासन और आपातकाल के समय बढ़ने वाले दमन का हवाला दिया है। इस तरह की समीक्षा में जेपी आंदोलन जानकारी भी दी गई है।
इंदिरा गांधी द्वारा 26 जून 1975 को आपातकाल लागू करने की घोषणा संबंधी जानकारी भी वेबसाईट में है, जिसके कारण उन्हें पकड़ लिया गया था। इस तरह की जानकारी को लेकर बिहार कांग्रेस कमेटी के सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंदन यादव ने इस जानकारी को गलत बताया है और कहा है कि यह स्वीकृत नहीं किया जा सकता है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED