खुदरा के बाद अब थोक महंगाई दर में बड़ी गिरावट, 8 वर्षों के नीचे स्तर पर, आम जनता के लिए राहत
खुदरा के बाद अब थोक महंगाई दर में बड़ी गिरावट, 8 वर्षों के नीचे स्तर पर, आम जनता के लिए राहत
Share:

नई दिल्ली: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। दरअसल, खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई में भी गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, थोक कीमतों पर आधारित महंगाई (WPI) मई में घटकर 8 वर्षों के निचले स्तर -3.48 फीसद पर आ गई है। इससे पहले अक्तूबर 2015 में यह दर -3.81 फीसद दर्ज की गई थी। वहीं अप्रैल, 2023 में थोक महंगाई दर (WPI) -0.92 फीसद थी। रिपोर्ट के अनुसार, मुद्रास्फीति की दर में यह गिरावट मुख्य तौर पर खनिज तेलों, मूल धातुओं, खाद्य उत्पादों, वस्त्र, गैर-खाद्य वस्तुओं, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा रसायन व रासायनिक उत्पादों की कीमतों में गिरावट आने की वजह से आई है। 

खुदरा महंगाई दर में भी गिरावट:-

बता दें कि, मई,2023 में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। यह घटकर 4.25 फीसद दर्ज की गई है, जो बीते 2 साल का न्यूनतम स्तर है। इसके पहले अप्रैल, 2023 में खुदरा महंगाई दर 4.7 फीसद दर्ज की गई थी। खाने-पीने के सामान की कीमतों में गिरावट, बिजली और ईंधन की महंगाई घटने के चलते यह गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान सब्जियों की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।

क्या कहते हैं आर्थिक विशेषज्ञ :-

आर्थिक विशेषज्ञों (Economic Experts) का कहना है कि महंगाई दर कम होने का सीधा प्रभाव आम लोगों पर पड़ता है। इससे तेल, दाल और आम आवश्यकता की चीजें सस्ती होने लगती हैं। जो आम लोगों की जेब पर पड़ रहे बोझ को कम करती है। यह किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है। महंगाई से मिली राहत के लिए मोदी सरकार की नीतियों की प्रशंसा की जा रही है। 

बता दें कि, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण इस समय पूरा विश्व मंदी और महंगाई की चपेट में है। अमेरिका जैसे सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाले देश भी महंगाई को रोक पाने में विफल नज़र आ रहा है। आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि, ऐसे हालात में भी भारत ने महंगाई पर लगाम लगाकर आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है। मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों, अर्थव्यवस्था में आई तेजी और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में आई गिरावट की वजह से महंगाई दर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे  देश की आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है।

राहुल गांधी प्रधानमंत्री? इस संबंध में क्या है दिग्गजों की राय

तेलंगाना यूनिवर्सिटी के कुलपति रविंदर दाचेपल्ली रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर खंभे में जा घुसी यात्रियों को ले जा रही शटल बस, हादसे में 10 लोग जख्मी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -