मिजोरम में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत

मिजोरम में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत
Share:

आइजोल: मिजोरम की एक खदान में भीषण दुर्घटना हुई है। यहां एक पत्थर की खदान ढहने से 10 व्यक्तियों की मौत हो गई है। दुर्घटना के पश्चात् आरम्भ किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कई श्रमिक अभी मलबे में फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिन 10 शवों को निकाला गया है, उसमें 6 मिजोरम के नहीं है। जबकि, बाकी शवों की पहचान करना बाकी है। जिन दो व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया है, उनमें से एक मिजोरम का जबकि एक बाहर का है।

दुर्घटना मिजोरम की राजधानी आइजोल में हुई है। यहां रेमल साइक्लोन की वजह से पहले ही बहुत तबाही देखने को मिली थी। इस बीच मंगलवार (28 मई) की प्रातः लगभग 6 बजे के आसपास आइजोल की मेल्थम एवं ह्लिमेन सीमा पर एक पत्थर की खदान ढह गई। खदान ढहने से आसपास के कई घर भी तबाह हो गए हैं।

मिजोरम में ठीक ऐसी ही एक दुर्घटना दो वर्ष पहले भी हो चुकी है। राज्य के हनथियाल जिले में 14 नवंबर 2022 को एक पत्थर की खदान ढह गई थी। खनन के चलते कई बड़े-बड़े पत्थर ऊपर से टूटकर मजदूरों पर गिर पड़े थे, जिसके मलबे के ढेर में 12 मजदूर दब गए थे। असम राइफल्स एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया था, तत्पश्चात, खदान में दबे 11 श्रमिकों के शव बरामद किए गए थे।

'यदि मैं जीता तो फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाल दूंगा..', डोनाल्ड ट्रम्प का वादा

'कांग्रेस को वोट देने से कोई फायदा नहीं..', दिल्ली में जिस पार्टी से गठबंधन, पंजाब में उसे ही कोस रहे केजरीवाल !

'राहुल गांधी खुद कमाकर नहीं खा सकते, मां के ऊपर बोझ हैं': CM सरमा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -