'बेशर्मी के साथ झूठ बोल रहे भगवंत मान..', पंजाब CM पर क्यों लगा ये आरोप ?
'बेशर्मी के साथ झूठ बोल रहे भगवंत मान..', पंजाब CM पर क्यों लगा ये आरोप ?
Share:

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शुक्रवार (29 दिसंबर) को केंद्र द्वारा गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी को स्वीकार नहीं करने पर आम आदमी पार्टी (AAP) के 'गंदी राजनीति' के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मामले पर ''बेशर्मी से झूठ'' बोल रहे हैं। मान द्वारा केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद, भाजपा ने आज कहा कि झांकी को अस्वीकार करने का असली कारण यह था कि इसमें मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें थीं।

भाजपा नेता और सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि, "पंजाब की झांकी को अस्वीकार करने का असली कारण यह है कि इसमें माई भागो जी या शहीदों के बजाय अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की तस्वीरें प्रमुखता से दिखाई गईं थीं! मान साहब बेशर्मी से झूठ बोल रहे हैं; और सबसे बुरी बात यह है कि उन्होंने पंजाब की संप्रभुता केजरीवाल के चरणों में आत्मसमर्पण कर दी है। परिवर्तन के नाम पर पंजाब को केजरीवाल का गुलाम बना दिया।''

बता दें कि, इससे पहले गुरुवार को AAP ने केंद्र पर पंजाब की झांकी को बाहर करने का कोई कारण नहीं बताने का आरोप लगाया था। AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया था कि, "गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली और पंजाब की झांकी को शामिल न करना भाजपा की गंदी राजनीति को दर्शाता है। असम, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे भाजपा शासित राज्यों को लगातार गणतंत्र दिवस परेड में (अपनी झांकियां दिखाने का) मौका दिया जाता है, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी दिल्ली और पंजाब को दरकिनार कर दिया गया है।''

उन्होंने कहा कि, "दिल्ली सरकार गणतंत्र दिवस परेड में स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल का प्रदर्शन करना चाहती थी और यह प्रदर्शित करना चाहती थी कि हाल के वर्षों में इन मॉडलों के माध्यम से दिल्ली में कितना बदलाव देखा गया है, लेकिन दुर्भाग्य से इसकी अनुमति नहीं दी गई।" वहीं, सीएम भगवंत मान ने तो यहाँ तक आरोप लगा दिया था कि सरकार राष्ट्रगान से पंजाब शब्द हटाना चाहती है। उन्होंने चंडीगढ़ में संवाददाताओं से कहा, "अगर उनकी चले तो वे राष्ट्रगान से 'पंजाब' शब्द हटा देंगे।" 

इस पर दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री और दिल्ली भाजपा सचिव बांसुरी स्वराज ने कहा कि झांकियों के प्रस्तावों पर विशेषज्ञों की एक समिति निर्णय लेती है ।  उन्होंने कहा कि आप अपने झांकी प्रस्तावों को खारिज करने का असली कारण छिपा रही है। उन्होंने कहा कि, "यह शर्मनाक है कि अपने झांकी प्रस्तावों को अस्वीकार करने का कारण बताए बिना AAP नेता एक विशेषज्ञ समिति के फैसले का राजनीतिकरण कर रहे हैं।" स्वराज ने आरोप लगाया कि AAP सरकार के पास दिखाने के लिए केवल शराब घोटाला, नकली दवा घोटाला, बंगला घोटाला, पंजाब में दवा बिक्री या मंत्रियों के जेल जाने की कहानियां हैं।

शिव संकल्प अभियान पर CM एकनाथ शिंदे, 48 सीटों का करेंगे दौरा

MP सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब होटल, रेस्टारेंट में हुक्का पिलाया तो होगी 3 साल की जेल

'कुर्सियों के पीछे QR कोड है, दान करें, भाग्यशाली दानदाताओं को सम्मानित करेंगे राहुल गांधी..', कांग्रेस की नागपुर रैली में भी चला चंदा अभियान

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -