कोश्यारी की होशियारी कहीं भाजपा के लिए न बन जाए खतरे की घंटी
कोश्यारी की होशियारी कहीं भाजपा के लिए न बन जाए खतरे की घंटी
Share:

देहरादून : उत्तराखंड में भाजपा में लगता है कुछ विवाद गहरा गया है। यहां पर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में यह बात स्पष्टतौर पर नजर आई। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता भगत सिंह कोश्यारी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में नहीं पहुंचे। मगर दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री और मेजर जनरल रिटायर्ड भुवन चंद्र खंडूरी जरूर बैठक में पहुंचे।

उन्होंने कु्छ देर कार्यकर्ताओं का इंतजार किया और फिर बैठक अधूरी छोड़कर चले गए। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कोश्यारी किसी भी तरह से नाराज नहीं है। दरअसल कुछ कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते वे बैठक में नहीं पहुंच पाए। दूसरी ओर कोश्यारी को लेकर कहा गया कि वे पिथौरागढ़ में थे। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2017 के चुनाव में उत्तराखंड में चुनावी रणनीति को लेकर विचार - विमर्श किया।

दरअसल राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल सह महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, निशंक व बहुगुणा सहित राज्य के विभिन्न नेता सम्मिलित हुए। कोश्यारी बैठक में शामिल नहीं हुए। कोश्यारी को लेकर तरह - तरह के सवाल उठते रहे। यह माना गया कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला जिससे वे नाराज थे।

यही नहीं भाजपा में कांग्रेस से शामिल हुए नेताओं सतपाल महाराज, विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत को महत्व दिया जा रहा है। इतना ही नहीं वे अधिक उम्र के हैं ऐसे में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कमजोर पड़ती जा रही है। चुनावी तैयारियों में भी उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -