भारत की ये 6 जगह है बेस्ट बीच हॉलिडे डेस्टिनेशंस
भारत की ये 6 जगह है बेस्ट बीच हॉलिडे डेस्टिनेशंस
Share:

जब भी समुद्री शहर में धूमने की बात होती है तो हमेशा गोवा के बारे में सोचा जाता है, परन्तु यकीन मानिए गोवा जितने ही सुंदर अन्य शहर भी हैं जहां ज्यादा भीड़ भी नहीं मिलेगी और साथ ही साथ सस्ते में ट्रिप भी हो जाएगी। चलिए जानते हैं इन बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में।  

1. गोकर्णा, कर्नाटक 
ये गोवा के बहुत पास है। गोवा से सिर्फ 200 किलोमीटर दूर मिलेगा शांत समुद्री किनारा। वहीं यहां का प्रसिद्ध महाबलेश्वर मंदिर और साथ ही साथ किसी पेंटिंग जैसे सुंदर beach इस जगह को बहुत खास बनाते हैं। वहीं यहां ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी इसलिए शांति का अनुभव कर सकते हैं। वहीं यहां तक जाने के लिए गोवा तक की फ्लाइट ली जा सकती है और उसके बाद बस या ट्रेन के जरिए यहां आ सकते हैं। वहीं यहां ओम बीच, पैराडाइस बीच, हाफ-मून बीच सब बहुत चर्चित हैं। यहां सामान बेचने वालों की भीड़ भी नहीं मिलेगी और ये जगह सस्ती भी है। यदि  शांति का अनुभव चाहिए तो इस जगह घूमने जाएं।  

2. गणपतिपुले, महाराष्ट्र
हो सकता है आपने इसका नाम नहीं सुना हो, परन्तु  महाराष्ट्र और कोणकन बॉर्डर पर बसा ये शहर छोटा और खूबसूरत है। इसके साथ ही यहां लाल रेत वाले beach हैं। रत्नागिरी जाने वाले रास्ते में ये पड़ता है।आपकी जानकारी के लिए बता दें की  इस शहर से 35 किलोमीटर दूर बहुचर्चित जयगढ़ किला है जहां ट्रेकिंग आदि के लिए लोग जाते हैं। यहां पर एक बहुचर्चित गणेश मंदिर भी है जहां भगवान गणेश की आरती के लिए कई लोग आते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां के गणेश की मूर्ति अपने आप जमीन से निकली थी। 

3. मरारी, केरल
केरल वैसे भी बहुत खूबसूरत राज्य है। इसके अलावा ये राज्य पूरी दुनिया से टूरिस्ट को आकर्षित करता है। अक्सर लोग मुन्नार आदि जगहों पर जाते हैं, लेकिन यहां एक छुपा हुआ टूरिस्ट डेस्टिनेशन मरारी भी है। वहीं ये आलप्पी जिले में है।इसके साथ ही  ये शहर चारों तरफ से खूबसूरती अपने अंदर समेटे हुए है। यहां पर जाएं और शांति का अनुभव करें। ऐसा नहीं है कि ये छोटा शहर है तो यहां अच्छे रिजॉर्ट नहीं होंगे। यहां रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था है। 

4. कोवलम, केरल
केरल का ही एक और शहर है कोवलम। ये बेहतरीन हॉलीडे डेस्टिनेशन है। ये दरअसल एक मछुवारों का गांव है, परन्तु कुछ सालों से यहां टूरिस्ट का आना-जाना बना हुआ है। यहां का बहुचर्चित ईव और लाइटहाउस बीच यकीनन तस्वीरें खिंचवाने के लिए और शांति से समुद्र का मज़ा लेने के लिए परफेक्ट टूरिस्ट स्पॉट हो सकता है। यहां के beach पर बेहतरीन नारियल के पेड़ और साफ बीच बहुत अच्छा लगेगा। 

5. पुद्दुचेरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें की हमारा अपना पोंडीचेरी या पुद्दुचेरी भी किसी से कम नहीं। ये जगह मेडिटेशन और रिलैक्स करने के लिए बहुत अच्छी है। ये भारत में फ्रेंच कनेक्शन के लिए बहुत फेमस है और अभी भी आपको फ्रेंच आर्किटेक्चर की झलक मिल जाएगी। वहीं यहां श्री अरविंदो आश्रम बहुत प्रसिद्ध है और लोग यहां दूर-दूर से शांति की तलाश में आते हैं। यहां पर बहुत से वाटर स्पोर्ट्स किए जा सकते हैं। इसके अलावा, beach में कैम्पिंग और सनबाथिंग का भी इंतज़ाम होता है यहां। 

6. महाबलीपुरम, चेन्नई
साफ, खूबसूरत और शांत बीच, बहुत से रेस्त्रां जो ताज़ा खाना बनाते हैं, वेज-नॉनवेज दोनों ऑप्शन। महाबलीपुरम में हॉलीडे काफी रोचक हो सकता है। यहां कई मंदिर और टूरिस्ट प्लेस है। ऐसा कहा जाता है कि यहां 7वीं सदी का महाभारत के समय का पत्थर भी मौजूद है। वहीं ये शहर बहुत शांत भी है और अगर आपको साहित्य, संस्कृति और समुद्र से लगाव है तो ये वो जगह है जहां आपके लिए घूमना बहुत सुखद अनुभव रहेगा। 

ट्रेन और फ्लाइट में यात्रा के लिए अनिवार्य हो सकता है Aarogya Setu ऐप

आने वाले समय में अनोखा हो जाएगा हवाई सफर

लॉकडाउन के बीच जब लोगों को चढ़ा घूमने का चस्का तो जिन्दा व्यक्ति को बना दिया मुर्दा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -