बारूद के ढेर पर बंगाल! एगरा, बजबज के बाद अब बीरभूम में हुआ बम ब्लास्ट, TMC नेता शेख शफीक का घर उड़ा
बारूद के ढेर पर बंगाल! एगरा, बजबज के बाद अब बीरभूम में हुआ बम ब्लास्ट, TMC नेता शेख शफीक का घर उड़ा
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के एगरा, बजबज के बाद अब बीरभूम के दुबराजपुर में बम ब्लास्ट का मामला सामने आया है। यहाँ सत्ताधारी तृणणूल कांग्रेस (TMC) के नेता के घर में रखे बम से उनके मकान का ही एक हिस्सा उड़ गया। यह ब्लास्ट पदुमा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले घोपारा गांव में सोमवार (22 मई) को हुआ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ब्लास्ट में क्षतिग्रस्त हुआ घर स्थानीय TMC कार्यकर्ता और नेता शेख शफीक का है। इसकी सुचना मिलते ही दुबराजपुर थाने का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

सूत्रों के अनुसार, TMC नेता के घर की छत और सीढ़ियों पर बम रखा हुआ था। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि वहां किसने बम रखे हुए थे। दुबराजपुर थाने की पुलिस ने जाकर इलाके की छानबीन की और पूरे घर को घेर लिया गया है। पता चला है कि TMC नेता शेख शफीक के घर की सीढ़ियों के नीचे बम रखा हुआ था। उस बम के ब्लास्ट से यह हादसा हुआ है, जिससे शफीक के घर का एक हिस्सा उड़ गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक महिला की तबीयत बिगड़ गई है। उसे बचा लिया गया और स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बीते कुछ दिनों से ब्लास्ट को लेकर शोर हो रहा है। रविवार की रात बजबज की गैर कानूनी पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने से भयानक ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, एगरा में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 11 लोगों की जान गई थी,  बताया गया था कि, यह फैक्ट्री भी TMC नेता की ही थी। 

बताया जा रहा है कि, TMC नेता शेख शफीक पेशे से किसान है। इलाके में उन्हें जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उस घर में पचास से अधिक बम रखे हुए थे। मगर सवाल उठता है कि उसके घर में इतने बम क्यों रखे गए थे?  विरोधी दल के नेताओं का कहना है कि, पंचायत चुनाव से पहले बंगाल में दहशत फैलाने के लिए यह बम इकठ्ठा किए जा रहे हैं.

एक साल से तिहाड़ जेल में कैद सत्येंद्र जैन को कौन सी बीमारी हो गई ? आज सफदरजंग अस्पताल में हुई जांच

1984 सिख नरसंहार: कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के बाद क्या कमलनाथ के खिलाफ भी दाखिल होगी चार्जशीट ?

निचली अदालत को BBC ने दिखाई थी अकड़, अब हाई कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार, पीएम मोदी पर डॉक्यूमेंट्री से जुड़ा है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -