भारत में बेनेली टोर्नाडो 302 अप्रैल तक होगी लॉन्च
भारत में बेनेली टोर्नाडो 302 अप्रैल तक होगी लॉन्च
Share:

वाहन निर्माता कंपनी DSK ग्रुप अपनी बेनेली टोर्नाडो 302 को भारत में अप्रैल तक लॉन्च कर तक सकती है। भारत में इस बाइक की कीमत 3.2 लाख रुपए (एक्स शोरूम) हो सकती है। यह बाइक भारत में यामाहा R3 और कावासाकी निंजा 300 को मात दे सकती है। बेनेली टोर्नाडो 302 बाइक को सबसे पहले भारत में ऑटो एक्सपो 2016 में प्रदर्शित किया गया था।

इस बाइक के फीचर की बात की जाए तो बेनेली टोर्नाडो 302 में 41mm अपसाइड फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक दिए गए हैं। इसके अलावा इस बाइक के फ्रंट में फोर पिस्टन कैपिलर के साथ 260mm की डुअल डिस्क लगाई गई हैं। बाइक के रियर में सिंगल पिस्टन कैपिलर के साथ 240 mm की सिंगल डिस्क ब्रैक लगाई गई है। इसमें ABS फीचर ऑप्शनल दिया जा सकता है।

इन सब के अलावा बेनेली टोर्नाडो 302 में 300 cc का इन लाइन ट्विन सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड DOHC मिल इंजन लगा है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। 12,000 rpm पर यह इंजन 38 PS की पावर और 9,000rpm पर 27.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक का वजन 190 kg है, जो कि भारत में मौजूदा BS-III मानकों से लैस टार्नाडो 300 से 6 किलो हल्की है। 
 

 

पढ़े रिव्यू कैसी है बजाज अवेंजर 220 स्ट्रीट बाइक

रजनीकांत की बेटी ने कार से ऑटो को मारी टक्कर...

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -