आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है तुलसी, आज से शुरू कर दें खाना
आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है तुलसी, आज से शुरू कर दें खाना
Share:

आज देवउठनी एकादशी है और कल तुलसी विवाह होगा। वैसे तुलसी के पौधे को आयुर्वेद और हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आपको बता दें कि तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं। जी दरअसल तुलसी मुख्यतः तीन प्रकार की होती हैं- कृष्ण तुलसी, सफेद तुलसी तथा राम तुलसी जिसमें से कृष्ण तुलसी सर्वप्रिय मानी जाती है। जी हाँ और सभी तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटी फ्लू, एंटी बैक्टेरियल के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। अब आज हम आपको बताते हैं तुलसी के फायदे।

* तुलसी का पत्ता खाते रहने से किसी भी प्रकार का रोग और शोक नहीं होता। जी हाँ और तुलसी में कैंसर जैसे रोग को भी समाप्त करने की क्षमता है।

* दूषित पानी में तुलसी की कुछ ताजी पत्तियां डालने से पानी का शुद्धिकरण किया जा सकता है। जी हाँ और तांबा और तुलसी दोनों ही पानी को शुद्ध करने की क्षमता रखते हैं।

क्या आप भी है सफेद बालों से परेशान? तो अपनाएं ये उपाय तुरंत मिलेगा छुटकारा

* हर दिन 4 पत्तियां तुलसी की सुबह खाली पेट ग्रहण करने से वात, पित्त, कफ आदि दोष दूर होने लगते हैं।

* तुलसी का प्रतिदिन सेवन करने से डायबिटीज और रक्त विकास से बचा जा सकता है।

* हर दिन तुलसी का पानी पीने से तनाव दूर होता है और मन शांत होता है।

* तुलसी का नित्य सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है। हर दिन खाली पेट तुलसी के पत्तों को खाने से इम्युनिटी भी बढ़ती है। जी हाँ और एक जग पानी में 6-7 बूंद तुलसी का अर्क डालकर पीने से भी प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।

 
* तुलसी की पत्तियां या रस पीने से सर्दी-खांसी की समस्या दूर होती है, जो लोग एलर्जी की सर्दी-खांसी से परेशान है उन्हें इस बीमारी से समाधान के लिए इसका सेवन करना चाहिए।

* तुलसी के पास आसन लगाकर यदि कुछ समय प्रतिदिन बैठा जाए तो श्वास व अस्थमा जैसे रोग आदि से छुटकारा मिल जाता है।

*  तुलसी हमारा मेटाबोलिज्म बढाती है और इसी के साथ ही यह वजन कम करने में भी सहायक मानी जाती है।

* तुलसी की चाय या इसके अर्क का पानी पीने से कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है।

इन 6 वजहों से लेट हो सकते हैं पीरियड्स

अब कैसी है रंभा की बेटी, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट

कुल्हड़ में चाय पीने से होते हैं ये चौकाने वाले फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -