प्रियंका मेरे आशीर्वाद से आज इतनी बड़ी स्टार बनी है
प्रियंका मेरे आशीर्वाद से आज इतनी बड़ी स्टार बनी है
Share:

इटावा : समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव बॉलीवुड के कितने बड़े फैन है, ये तो जगजाहिर है। इसी कारण हर साल सैफई महोत्सव से लेकर उनके जन्मदिन के अवसर तक, पर सेलिब्रिटीज का तांता लगता रहा है। मंगलवार को सैफई महोत्सव में लोकगीतों के कार्यक्रम में शामिल होने आए और खुद को सितारों का जिक्र करने से रोक नही पाए। उन्होने कहा कि सभी लोग यहां आएं है और हीरो-हीरोइन को देखने आए है, यह भी एक कला है।

यह कोई मामूली कला नही है। अमिताभ बच्चन को दुनिया में महानायक कहते है। वो भी यहां 4 बार आए है। लोग कहते थे कि माधुरी दीक्षित को कैसे देखेंगे, वो भी आ गई, अब कोई नही बचा। इतना ही नही मुलायम ने यहां तक कह दिया कि उनके ही आशीर्वाद से प्रियंका चोपड़ा आज इतनी बड़ी स्टार बनी है।

मुलायम ने कहा कि प्रियंका यहां 3 बार आई। बार-बार बुलाना अच्छा नही लगता। अब वो बहुत बड़ी स्टार हो गई है। वो बरेली में पढ़ती थी, उनके पिता फौज में थे और मैं रक्षा मंत्री था। एक बार मेरे मुंह से निकल गया कि तुम हिंदुस्तान की बहुत बड़ी स्टार बनोगी, बन गई। मेरे आशीर्वाद से टॉप हीरोइन बनी है। लोकगीतों के बारे में मुलायम ने कहा कि यही असली गीत है, इसमें असली फीलिंग्स है।

इसके बाद उन्होंने अपनी और पार्टी की भी वाहवाही की। वो बोले कि हम अकेले निकले तो मजाक हुआ कि अकेले क्या होगा। यह आप ही की देन है कि आज सपा की सरकार है। हमने 3.5 लाख लोगों को रोजगार दिया। 2016 तक हम यूपी में 24 घंटे बिजली देंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -