लकड़ियों का लाभ लेने पर, बालाघाट कलेक्टर को हटाया
लकड़ियों का लाभ लेने पर, बालाघाट कलेक्टर को हटाया
Share:

भोपाल : सागौन की लकडि़यों को अवैध तरीके से कटवाने और अपने घर भेजने के आरोपों से घिरे बालाघाट कलेक्टर व्ही किरण गोपाल को अपने पद से हटा दिया गया है। अब व्ही गोपाल संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाऐं और प्रबंध संचालक राज्य अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम नियुक्त किए गए हैं।  बालाघाट कलेक्टर का पद खाली होने पर सिवनी के कलेक्टर भरत यादव को कलेक्टर बनाया गया है।

दतिया कलेक्टर के पद पर पदस्थापना तो हो गई। इंजीनियर के साथ मारपीट के आरोप में चर्चा में आए प्रकाश जांगरे को कटनी कलेक्टर बना दिया गया है। धनराजू एस को सिवनी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कटनी कलेक्टर विकास नरवाल को सागर का कलेक्टर नियुक्त कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री से भेंट करने के बाद बालाघाट कलेक्टर व्ही किरण गोपाल द्वारा सफाई प्रस्तुत की गई। दरअसल गोपाल इस बात से संतुष्ट नहीं थे। बालाघाट कलेक्टर को हटा दिया जाएगा। दतिया में कलेक्टर पदस्थ होने के दौरान प्रकाश जांगरे ने लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री केके सिंगारे को थप्पड़ जड़ दिया था।

इस मामले में अभियांत्रिकों ने आंदोलन कर दिया था। जिसके बाद जांगरे को वहां से हटाकर अन्यत्र पोस्ट करने का आश्वासन नेताओं ने भी दिया। सागर कलेक्टर का पद अशोक कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने से खाली हो गया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -