अरे भिया ऐसी भी क्या पड़ी थी फोटो खिंचाने की
अरे भिया ऐसी भी क्या पड़ी थी फोटो खिंचाने की
Share:

सभी को फोटो खिंचवाने का शौक होता है। हम कहीं जाते हैं तो वहां की मूर्तियों के साथ खड़े रहकर फोटो लेते हैं। लेकिन ये शख्स तो मूर्ति के अंदर ही जा घुसा। इतना ही नहीं यह मूर्ति में घुसने के बाद फंस भी गया और ऐसी जगह फंसा कि शर्म से पानी पानी होगया।

जी हाँ,हम बात कर रहे हैं जर्मनी के टूबीजेन युनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक लड़के की जो कि माइक्रोबायोलोजी एण्ड विरोलॉजी डिपार्टमेंट के बाहर से अपने दोस्त के साथ गुजर रहा था तभी यह वाकया हुआ। यह लड़का अपनी मस्ती के लिए कुछ मज़े करना चाहता था।

दरअसल,इस डिपार्टमेंट के बाहर ही एक मूर्ति खड़ी थी। जिसकी थीम महिला के गुप्तांग पर बेस्ड है। बस फिर क्या था लड़के को लगा कि वो इस मूर्ति के अंदर घुसकर कुछ हास्यास्पद तस्वीरें खिंचवाएगा। वो तस्वीरें खिंचवाने के लिए मूर्ति के अन्दर घुस गया और फोटो भी खिंचवाए। लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब ये उसके अन्दर ही फंस गया। लड़के ने बाहर निकलने की बहुत कोशिशें की लेकिन कोशिशें नाकाम रही। दोस्त भी परेशां होगये। आखिर उन्हें पुलिस की मदद लेनी ही पड़ी।

लड़के के इस अनोखे काम के लिए एक दो नहीं बल्कि फायर पुलिस के 22 कर्मचारियों को मौके पर आना पड़ा। इन लोगों ने भी जब इस लड़के को अजीबोगरीब जगह फंसे देखा, तो मामला समझने में जरा देर न लगी। हालांकी यह अच्छा हुआ कि फायर पुलिस ने इस लड़के को बाहर निकाल लिया। इसके अलावा एक और खुशी की है कि 95000 पाउंड की उस मूर्ति को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

आखिर क्यों बैठते हैं ऑटो ड्राइवर सीट की एक तरफ

यहां मौत करती है तांडव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -