आजम ने लगाए सांसद साक्षी महाराज पर संगीन आरोप
आजम ने लगाए सांसद साक्षी महाराज पर संगीन आरोप
Share:

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। इस बयान के बाद गौमांस और पोर्क अर्थात् सुअर के मांस को लेकर फिर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने इस मसले पर पलटवार करते हुए कहा कि आस्था आपके लिए है मगर हमारे लिए क्यों नहीं है। आखिर गाय का एहतराम किया जाए तो सुअर और शराब की दुकानों को भी दूर रखा जाए। आजम ने कहा कि विधानसभा में उन्होंने इस बात का उल्लेख किया है कि शरियत कानून पहले हम पर लागू होना चाहिए। 

उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री आजम खान ने यह भी कहा कि गाय हमारे लिए भी सम्माननीय है। बाबर के समय में गाय को काटने पर प्रतिबंध था। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि गाय ठंड में कंपकपाती रहे यह वे नहीं चाहते हैं। कूड़े में से पोलिथिन खाती रहे ऐसा हम भी नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गाय पर बात करने वाले मुर्गा - बकरा सभी खाना छोड़ दें। दरअसल उन्होंने सांसद साक्षी महाराज के उस बयान की निंदा की जिसमें साक्षी महाराज ने गौ मांस भक्षण पर आपत्ती ली थी।

आजम खान ने पर्यटन भवन में आयोजित किए गए एक समारोह को संबोधित करतेह हुए एक मंच से उन्हें बलात्कारी कह दिया। कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि साक्षी महाराज द्वारा ही अपनी शिष्या के साथ रेप किया गया था। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। ऐसे नेता को भाजपा द्वारा टिकट दे दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -