style="color: rgb(0, 0, 0); font-family: Arial, Tahoma, Verdana; font-size: 14px; line-height: 20px; text-align: justify;">
उत्तर प्रदेश / रामपुर : उत्तर प्रदेश के ताकतवर नेता माने जाने वाले आजम खां के गढ़ में 800 से अधिक लोगों द्वारा इस्लाम धर्म अपनाने के समाचार मिले है। बताया गया है कि इस्लाम धर्म कबूलने वाले लोग वाल्मीकि समाज से संबंध रखते है और धर्म परिवर्तन करने के पीछे मकानों को बचाना था। बताया गया है कि वाल्मीकि समाज के इन लोगों ने कहा था कि अपने घर बचाने के लिये उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने का निर्णय लिया है क्योंकि यही एक मात्र आखिरी रास्ता उनके लिये बचा है।