चार्ली हेब्दो ने मरे हुए अयलान कुर्दी पर किया आलोचक व्यंग्य
चार्ली हेब्दो ने मरे हुए अयलान कुर्दी पर किया आलोचक व्यंग्य
Share:

पेरिस : पिछले साल फ्रांसीसी अखबार चार्ली हेब्दो ने पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाया था, जिसकी जमकर आलोचना हुई थी। इसके बाद इस अखबार के दफ्तर में आतंकी हमले भी हुए थे, जिसमें कई लोगों की जानें गई थी। एक बार फिर से अखबार एक व्यंग्य को लेकर सुर्खियों में है। अखबार ने सीरियाई शरणार्थी बच्चे अयलान कुर्दी का मजाक उड़ाया है।

तीन साल का अयलान अपने परिवार के सात सीरिया छोड़कर समुद्र के रास्ते तुर्की जा रहा था। तभी पूरे परिवार की मौत हो गई थी और अयलान का शव तुर्की के समुद्री तट के किनारे पड़ा हुआ पाया गया था। इसकी तस्वीर ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। अखबार ने इसी मरे हुए बच्चे के बारे में लिखा है कि यदि वो जर्मनी में बड़ा होता तो महिलाओं के पीछे-पीछे भागता।

पत्रिका में एक कार्टून भी प्रकाशित किया गया है, जिसमें अयलान को एक व्यस्क के रुप में दिखाया गया है। बता दें कि जर्मनी में नए साल के अवसर पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। तभी इसके लिए सीरिया व अन्य देशों से आए शरणार्थियों को जिम्मेदार ठहराया गया था। चार्ली हेब्दो एक फ्रेंच सटायरकल साप्ताहिक मैग्जीन है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -