Watch Video : लड़के ने ही बना डाला अपनी गर्लफ्रेंड का वीडियो, क्या है सच!
Share:

नई दिल्ली : वर्तमान में इन दिनों समाचार पत्रों, समाचार चैनलों में रेप की घटनाऐं अधिक आने लगी हैं। इंटरनेट के ज़माने में अब तो इसे लेकर वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल झूठे रेप केस पर फिल्माई गई शाॅर्ट फिल्म इन दिनों बेहद लोकप्रिय हो रही है। इस शाॅर्ट फिल्म का नाम है फर्स्ट नाईट। ट्रेवलिंग सिनेमा शाॅर्टस के माध्यम से इसे तैयार कर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है।

इस वीडियो को करीब 1 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। झूठे रेप केस को लेकर जागरूकता फैलाने हेतु इस तरह की फिल्म बनाई गई है। फिल्म में यह दर्शाया गया है कि आखिर क्यों लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड का वीडियो बनाने की आवश्यकता होती है। शाॅर्ट फिल्म फस्र्ट नाईट में कबीर नामक लड़के को अपनी महिला मित्र से असुरक्षा की भावना हो रही है। वह अपने लैपटाॅप से उसके खास पल रिकाॅर्ड करता है।

लड़की लड़के से पूछती है कि वह उसे क्यों प्रेम करता है। लड़का लड़की की तारीफ करता है। जिसके बाद लड़की पुराने दिनों को याद करती है और कहती है कि उसका पिछला जीवन अच्छा नहीं था। दोनों के जीवन के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल यह लड़का फिल्म के अंत में कहता है कि वह डरा हुआ है। इसका कारण यह है कि उसने अपने विशेष पलों को रिकाॅर्ड कर लिया है।

लड़के का कहना था कि उसका एक मित्र 3 वर्ष से रिलेशनशिप में था। इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके मित्र पर रेप का प्रकरण दर्ज कर दिया। लड़के के फ्रेंड को जेल जाना पड़ा। जिसके बाद उसने अपना और अपनी गर्लफ्रेंड का वीडियो बना दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -