बांग्लादेश में हो सकते हैं हिंदूओं पर हमले
बांग्लादेश में हो सकते हैं हिंदूओं पर हमले
Share:

ढाका : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक और भारतीय हिंदूओं के साथ हिंसक घटनाऐं हो रही थीं। ये घटनाऐं कुछ समय के लिए रूक गई थीं मगर अब यह जानकारी सामने आई है कि एक आतंकी संगठन के इशारे पर इस तरह की घटनाऐं अब बढ़ सकती हैं। दरअसल पुलिस ने जानकारी देते हए कहा है कि अंसार राजशाही संगठन ने नीरेंद्रनाथ सरकार को मारने की साजिश भी की है। संगठन के सदस्य सुरक्षित मैसेजिंग एप्लिकेशन के माध्यम से चर्चा करते हैं।

संगठन द्वारा हिंदूओं और धर्मनिरपेक्ष लोगों की सूची तैयार की है। इसे निशाना बनाने की साजिश भी रची गई है। इस मामले में यह जानकारी सामने आई है कि शरीफ उल इस्लाम खालिद जो कि राजशाही यूनिवर्सिटी का छात्र है, वह जेएमबी का नेता है और फरार है।

उस पर आरोप है कि वह यहां के शिक्षक रिजा उल करीम की हत्या में सम्मिलित था।  पुलिस ने शरीफ को लेकर अमीन उल इस्लाम रूमी और इनाम उल हक सबुज से पूछताछ की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों को ही पकड़ लिया गया। अब इस मामले में जांच की जा रही है। दरअसल सुरक्षा दस्ता अब इन लोगों की अन्य लोगों से हुई फोन पर चर्चा का रिकाॅर्ड देख रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -