एनकाउंटर के दौरान ATS के DSP और दरोगा को लगी गोली, मचा हड़कंप
एनकाउंटर के दौरान ATS के DSP और दरोगा को लगी गोली, मचा हड़कंप
Share:

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ में बदमाशों ने एंटी टेरेरिस्ट स्कॉड यानी की ATS के DSP को गोली मार दी। घटना पतरातु थाना इलाके की है जहां अज्ञात अपराधियों ने ATS के DSP नीरज कुमार एवं रजरप्पा के दरोगा सोनू कुमार पर गोलीबारी कर उन्हें चोटिल कर दिया। पतरातु दाढ़ीडीह सरना स्थल के पास अज्ञात अपराधकर्मियों ने ATS DSP नीरज कुमार एवं रजरप्पा के दरोगा सोनू कुमार पर ये हमला किया। बताया जा रहा है कि ATS के DSP के नेतृत्व में टीम अमन साहू गिरोह के शूटर को पकड़ने गई थी। इसी के चलते ये वारदात हुई है। 

वही चोटिल DSP एवं दरोगा को गोली लगने के बाद आनन-फानन में दोनों को मेक्स केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं अवसर पर जिले के कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर घटना की तहकीकात में जुट गए हैं। प्राप्त खबर के मुताबिक, ATS DSP को पेट में गोली लगी है जबकि दरोगा सोनू कुमार को जांघ पर गोली मारी गई है। इस मामले में रामगढ़ के SP पीयूष पांडे ने बताया कि DSP नीरज कुमार के पेट में गोली मारी गई है। दरोगा सोनू कुमार भी इस हमले में चोटिल हुए हैं।

आपको बता दें कि अभी दो महीने पहले ही नक्सलियों ने भी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने का प्रयास किया था। कोल्हान जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जो IED लगाई तो उसे नष्ट कर दिया गया। नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाकर 11 IED बम बरामद किया गया था। दरअसल, बम की बरामदगी टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र के अलावे गोईलकेरा थानान्तर्गत मारादिरी, हाथीबुरू, मेरालगढ़ा गाँव एवं छोटा कुईड़ा इलाके से की गई थी। 

MP में हो रही चीतों की मौत को लेकर सख्त हुई सरकार, उठाया ये कदम

3 साल में रेलवे ने अपनों तक पहुंचाए 1 हजार से ज्यादा शव

MP में जोरदार बारिश के आसार, इन जिलों के जारी हुआ अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -