चांद पर जाने वाले अंतिम अंतरिक्ष यात्री की मौत
चांद पर जाने वाले अंतिम अंतरिक्ष यात्री की मौत
Share:

वाॅशिंगटन। आपने चांद पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति या फिर पहले भारतीय का नाम सुना होगा लेकिन क्या आपने ऐसे व्यक्ति का नाम सुना है जिसने अभी तक चांद पर कदम रखने वाले व्यक्तियों में अंतिम स्थान पाया है। जी हां, जीन सरनान। ऐसे अंतिम व्यक्ति हैं जो कि चांद पर गए थे। उनका निधन 82 वर्ष की आयु में हो गया।

सरनान काफी कमजोर हो गए थे। उनके निधन को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जानकारी दी। गौरतलब है कि जीन सरनान का जन्म 14 मार्च 1934 को हुआ था। वे शिकागो के समीप जन्मे थें उन्होंने 11 दिसंबर 1972 को अंतरिक्ष यात्री हैरिसन स्क्मिट के साथ अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी और फिर चांद पर पहुंचे थे।

वे अमेरिकी नौसेना में पायलट भी थे। उन्होंने चांद पर पहुचंने के बाद वहां से पत्थर और मिट्टी एकत्रित की थी। चांद पर पहुंचने का उनका कार्य बेहद रोमांचक था। उन्होंने अपने कैरियर का प्रारंभ नेव्ही में पायलट के तौर पर किया था लेकिन फिर से अंतरिक्ष यात्री बन गए।

भावुक हुए ओबामा, लोगों ने की 4 ईयर्स मोर की मांग

SEX विडियो को ट्रंप ने बताया एक चाल

डोनाल्ड ट्रंप कसेंगे ड्रग कंपनियों पर नकेल

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -