असम में अखिल गोगोई ने बनाई 3000 वोटों की बढ़त, सर्बानंद सोनोवाल भी हैं आगे
असम में अखिल गोगोई ने बनाई 3000 वोटों की बढ़त, सर्बानंद सोनोवाल भी हैं आगे
Share:

असम विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में संपन्न हो चुके हैं और आज नतीजे आने वाले हैं। असम में विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को खत्म होने वाला है लेकिन इससे पहले नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को पूरा करना है। अब आज आने वाले रिजल्ट साफ करने वाले हैं कि असम में किस पार्टी की सरकार बनेगी। आपको बता दें कि असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं। वहीँ सर्बानंद सोनोवाल, हिमंत बिस्वा सरमा, रिपुन बोरा जैसे दिग्गजों की साख आज दांव पर है। यहाँ रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई शिवसागर में लगभग 3000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

अब गोगोई की ये बढ़त निश्चित ही दल के मनोबल को मजबूत करने वाली है। पोस्टल बैलट की गिनती के दौरान शुरुआत में पिछड़ने के बाद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अब बढ़त प्राप्त कर ली है। वहीँ सोनोवाल माजुली से चुनावी मैदान में हैं और वो इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं। इसी के साथ माजुली विधानसभा राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल सीट है, क्योंकि यहां से बीजेपी नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनावाल चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीँ उनके खिलाफ कांग्रेस ने राजीब लोचन पेगु को उतारा है।

आपको याद हो तो साल 2016 में इस सीट से सर्बानंद सोनोवाल विधायक चुने गए थे और एक बार फिर से वो यहां से चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मिली जानकारी के तहत बैलट पेपर के शुरुआती रुझानों में सोनोवाल पिछड़ गए थे, हालांकि ताजा रुझानों में उन्होंने बढ़त बना ली है।

बंगाल में TMC को कड़ी टक्कर दे रही BJP, क्या खिलेगा कमल ? देखें रुझान

भारत में फिर मिले 4 लाख के करीब नए कोरोना केस, इस दौरान 3,684 की मौत

टीएमसी या भाजपा, जानिए पश्चिम बंगाल में कौन चल रहा है आगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -