सोनू साहू बनकर असलम मियां ने बनाए युवती से संबंध, दर्ज हुई FIR
सोनू साहू बनकर असलम मियां ने बनाए युवती से संबंध, दर्ज हुई FIR
Share:

गुमला: झारखंड के गुमला जिला के सिसई प्रखंड में एक लव जिहाद की घटना सामने आई है। यहां एक शख्स पर अपनी जाति, धर्म, तथा नाम छिपाकर लड़की का शारीरिक शोषण करने का इल्जाम लगा है। सिसई थाने में इस बाबत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दरअसल, सिसई थाना इलाके के भरनो प्रखण्ड में मौजूद भड़गांव के असलम मियां पर लड़की को धोखा देने का इल्जाम लगा है। असलम मियां ने पहले लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर उससे शारीरिक संबध बनाये। साथ ही शादी करने का वादा भी किया मगर आखिर समय पर असलम मियां निकाह से मुकर गया।

वही शख्स के शादी से मना करने पर पीड़ित लड़की ने अपराधी के विरुद्ध सिसई थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार, लड़की के लिखित आवेदन के आधार पर तहकीकात की जा रही है। लड़की ने असलम मियां के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर,जाति, नाम तथा धर्म बदलकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के इल्जाम लगाए हैं। प्राथमिकी में बताया गया है कि दिसम्बर 2020 में लड़की के गांव में जतरा(मेला) लगा हुआ था, इसी के चलते अपराधी ने स्वयं को सोनू साहू नाम बताकर लड़की से मित्रता की। फिर लड़की से फ़ोन नंबर ले लिया। मोबाइल नंबर लेने के पश्चात् अपराधी लड़की से निरंतर बातचीत करता रहा। 

वही जून 2021 में अपराधी लड़की को अपने घर भड़गांव ले गया। जहां तीन दिन तक उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच लड़की को मालूम हुआ कि जिस शख्स ने अपना नाम सोनू साहू बताया था, दरअसल उसका असली नाम असलम मियां है। ये जानने के पश्चात् लड़की ने शख्स पर शादी के लिए दबाव बनाया मगर वो शादी से मना करने लगा। बात यहीं समाप्त नहीं हुई अपराधी ने 14 जनवरी 2021 को फिर से लड़की से संबंध बनाए। वहीं इस पूरी घटना पर सिसई के थाना प्रभारी रवि होनहागा ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है तथा इसके पश्चात् ही कार्रवाई भी होगी।

बांग्लादेश से आई रोनी बेगम, भारत में पायल घोष बनकर रहने लगी.., फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाए

भय्यू महाराज सुसाइड केस में फैसला! जिनके भरोसे छोड़ा था सारा कामकाज वही बने मौत की वजह, हुई सजा

कई महिलाओं के सामने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, दिल्ली के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -