style="text-align: justify;">गुजरात/अहमदाबाद : दो बहनों से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद और दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू के बेटे नारायण सांई को गुजरात हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। नारायण सांई को यह जमानत बीमार मां की देखभाल के लिए तीन सप्ताह के लिए दी गई है, जानकारी के अनुसार सांई की मां लक्ष्मीबेन को स्पाईनल कोर्ड एलिमेंट की बीमारी है और वह अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती है। सांई दिसंबर 2013 से सूरत जेल में बंद है। उसके और आसाराम के खिलाफ सूरत की दो बहनों ने बलात्कार, यौन उत्पीड़न और अन्य आरोप लगाए थे।
आपको बता दे की नारायण साईं दो बहनों से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद थे, और इस मामले में बड़ी बहन ने सांई की मां पर भी आरोप लगाया था। हालांकि बाद में लक्ष्मीबेन को स्थानीय कोर्ट ने जमानत दे दी थी, इस मामले में भी आसाराम भी सह आरोपी है। गौरतलब है कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आसाराम भी 2013 से राजस्थान की जेल में बंद है। उस पर अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की से इलाज करने के बहाने दुष्कर्म का आरोप है। आसाराम कई बार जमानत की याचिका लगा चुका है