वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के मेनटेन्स के कारण आज राजधानी के कई क्षेत्रों में होगी पानी की किल्लत
वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के मेनटेन्स के कारण आज राजधानी के कई क्षेत्रों में होगी पानी की किल्लत
Share:

नई दिल्ली : राजधानी के वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में काम चलने के कारण आज और कल दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत रह सकती है। दिल्ली जलबोर्ड के मुताबिक गुरुवार सुबह 9 से 21 जून दोपहर 1 बजे तक पानी की परेशानी रह सकती है। इसमें मजनू का टीला, कश्मीरी गेट, सुभाष पार्क, निरंकारी कॉलोनी, नेहरू विहार, गांधी विहार, ढका गांव, धीरपुर, चांदनी चौक, बल्लीमारान, जामा मस्जिद, दरियागंज आदि शामिल है। 

हैकर ने दी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी, तो मशहूर एक्ट्रेस ने कर डाला ऐसा काम

इस कारण हो रही है पानी की किल्लत  

जानकारी के अनुसार दिल्ली के जनकपुरी इलाके में लंबे समय से चल रही पानी की किल्लत को लेकर बुधवार को दिल्ली भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ मटकी फोड़ प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं का कहना था कि दिल्ली सरकार लोगों को पानी और बिजली की आपूर्ति देने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। 

हरिद्वार में आज होगी विश्व हिंदू परिषद की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा संभव

केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी 

इसी के साथ माता चानन देवी चौक पर कार्यकर्ताओं ने मटकी फोड़ प्रदर्शन करते हुए सीएम केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड वाटर टैंक के माफिया पानी की कमी का फायदा उठाकर लोगों से लूट खसौट कर रहे हैं। सीतापुरी और मिलाप नगर वार्ड में पानी की सबसे ज्यादा किल्लत है। 

राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात कर महबूबा मुफ्ती ने की राज्य के हालातों पर चर्चा

घूमने का शौक रखते हैं इन देशों में भूलकर भी ना जाएं

देश के कई हिस्सों को अब भी बारिश का इंतजार, मानसून की रफ़्तार पढ़ी धीमी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -