महाराष्ट्र दिवस: जानें कैसे बना ये अलग प्रदेश, पहले इस राज्य के साथ था विलय
महाराष्ट्र दिवस: जानें कैसे बना ये अलग प्रदेश, पहले इस राज्य के साथ था विलय
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र दिवस को भारत भर में महाराष्ट्र स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन पूरे महाराष्ट्र में 1 मई को मनाया जाता है। बता दें की देश की स्वतंत्रता के बाद भारत के इस भाग को दो हिस्सों में बांटा गया। दरअसल, सभी मराठी भाषा के क्षेत्रों का समीकरण करके एक प्रदेश बनाने को लेकर बड़ा आंदोलन चला। 

जिसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात जो की पहले एक प्रदेश थे उन्हें अलग-अलग कर दिया गया। जिसके तहत 1 मई, 1960 को कोंकण, मराठवाडा, पश्चिमी महाराष्ट्र, दक्षिण महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र (खानदेश) तथा विदर्भ, सभी संभागों को एक साथ मिला कर महाराष्ट्र प्रदेश की स्थापना की गई और दुसरे राज्य का नाम नाम गुजरात रखा गया। 1 मई, 1960 को बने महाराष्ट्र का प्रशासनिक प्रादुर्भाव किया गया था। इस प्रदेश को सभी आस-पास के मराठी भाषी इलाकों  को मिलाकर गठित किया गया था। 

आपको यह बात जानकर भी हैरानी होगी कि पहले इस प्रदेश के जो हिस्से थे, वो पहले चार अलग अलग प्रशासनों के नियंत्रण में आते थे।  तब से लेकर आज तक 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन महाराष्ट्र वासी अपने राज्य के स्थापना दिवस का जश्न मनाते हैं, वहीं कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

खबरें और भी:-

गिरावट के साथ खुलने के बाद, कुछ ऐसा रहा बाजार का हाल

देशभर में बढ़ रही है सोने की मांग, कीमत में भी हुई बढ़ोतरी

फिर नजर आई पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी, ऐसे है आज के दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -