तीर्थस्थल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, होती है यहां बुजुर्गों की कुश्ती
तीर्थस्थल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, होती है यहां बुजुर्गों की कुश्ती
Share:

मुम्बईः भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए दुनिया भर से महाराष्ट्र के मशहूर स्थान पंढरपुर में श्रध्दालु का आना-जाना शुरू हो चुका है। हर साल की तरह इस बार भी यहां श्रध्दालुओं का सैलाब देखा जा रहा है। श्रध्दालु देश के कोने-कोने से पताका-डिडिं लेकर इस तीर्थस्थल तक पैदल चलकर अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं।

क्या होता है यहांः- महाराष्ट्र के इस मशहूर तीर्थस्थल पंढरपुर में हर साल की तरह पंढरपुर के लिए निकली एक ऐसी ही पताका-डिंडी में कुछ बुजुर्ग आंबागोइत के एक स्कूल के मैदान में कुश्ती खेलते नजर आए। और बुजर्गों के इसी अंदाज को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।

क्या होता है इस यात्रा के दौरान-महाराष्ट्र के इस मशहूर तीर्थस्थल पर भगवान विट्ठल का मंदिर है। और इसे पंढरपुर को पंढरी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के अनुसार भगवान विट्ठल को हिन्दू श्री कृष्ण का एक रूप् मानते हैं और उन्हे विष्णु का अवतार भी कहते हैं। भगवान विट्ठल को विट्ठोबा, पांडुरंग, पंढरिनाथ के नाम से भी जाना जाता है। पंढरपुर के इस मंदिर में देवी रूक्मिणी को भगवान विट्ठल के साथ स्थापित किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -