क्या आप भी हो रहे है गंजे? तो तुरंत अपना लें ये घरेलू उपाय

क्या आप भी हो रहे है गंजे? तो तुरंत अपना लें ये घरेलू उपाय
Share:

बाल झड़ने की कई वजह होती हैं जैसे आपकी डाइट,स्ट्रेस आदि। मगर कुछ लोगों को इस परेशानी का बहुत अधिक सामना करना पड़ता है एवं आहिस्ता-आहिस्ता उनकी यह परेशानी गंजेपन में बदलने लगती है। गंजेपन की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए आवश्यक है कि आप कुछ ऐसी चीजों का उपयोग करें जिससे आपका हेयरफॉल कम हो एवं साथ ही बालों की ग्रोथ भी बढ़े। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। 

मसाज:- 
स्कैल्प में मसाज करने से ब्लड का फ्लो बढ़ता है जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। ऐसे में आवश्यक है कि आप किसी अच्छे हेयर ऑयल की सहायता से बालों में हल्के हाथों से मसाज करें। 

नारियल का तेल:- 
नारियल का तेल स्कैल्प के माइक्रोबायोटा में सुधार करता है, जिससे बालों के रोम छिद्रों एवं स्कैल्प को मजबूती मिलती है। नारियल के तेल में अहम फैटी एसिड होते हैं जो बालों के शाफ्ट में प्रवेश करते हैं एवं हेयर फॉल को रोकते हैं। सप्ताह में कम से कम दो बार, अपने स्कैल्प पर नारियल के तेल की मालिश करें एवं इसे नहाने से पहले कुछ घंटों या रात भर के लिए लगा रहने दें। 

आंवला:- 
आंवला में आवश्यक फैटी एसिड मौजूद होते हैं जो बालों के रोम छिद्रों को मजबूत करने का काम करते हैं तथा इसमें उपस्थित विटामिन सी बालों को वक़्त से पहले सफेद होने से बचाता है। 

अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल):- 
अरंडी का तेल बालों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होता। इसमें प्रोटीन, विटामिन ई एवं कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं। अरंडी का तेल दुनिया का सबसे गाढ़ा तेल है इसलिए इसे सीधे बालों में नहीं लगाया जा सकता। अरंडी को तेल को हमेशा ऑलिव ऑयल या फिर नारियल के तेल के साथ मिश्रित करके लगाना चाहिए।  

प्याज का रस:- 
प्याज का रस स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे बालों की ग्रोथ में वृद्धि होती है। एलोपेसिया एरीटा नाम की बीमारी के लिए प्याज का रस बहुत लाभदायी साबित होता है। इस बीमारी की वजह से शरीर के विभिन्न भागों से बाल झड़ने लगते हैं। प्याज के रस को शैंपू करने से 15 मिनट पहले बालों में लगाना चाहिए। 

नींबू:- 
नींबू बालों के लिए बहुत लाभदायी माना जाता है एवं इससे बाल भी तेजी से बढ़ते हैं। नींबू को सीधे बालों में नहीं लगाया जाता है ऐसे में इसे आप किसी तेल के साथ मिश्रित करके अपने बालों में लगा सकते हैं। 

अंडे का मास्क:-  
अंडे का मास्क आपके बालों के लिए बहुत लाभदायी माना जाता है। अंडे में 70 प्रतिशत केराटिन प्रोटीन होता है जो डैमेज एवं ड्राई बालों को सॉफ्ट बनाने का काम करता है। 2 अंडे में 2 बड़े चम्मच दही मिलाकर मिश्रित करें एवं बाल धोने से 30 मिनट पहले ये मास्क बालों पर अप्लाई करें।

इन 5 चमत्कारी उपायों से चुटकियों में ठीक हो जाएंगे मुंह के छाले

इस विटामिन की कमी बढ़ा सकती है आपकी मुश्किलें, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स?

इन घरेलू उपायों से मिलेगा दांतों के दर्द से छुटकारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -