सेक्स स्केंडल में फसे नित्यानंद को नहीं मिलेगी कुम्भ में एंट्री
सेक्स स्केंडल में फसे नित्यानंद को नहीं मिलेगी कुम्भ में एंट्री
Share:

चेन्नई : आपको याद तो होगा ही सेक्स स्केंडल और यौन शोषण में फसे साउथ इंडिया के मशहूर संत नित्यानंद साल 2010-12 में खूब सुर्खियों में रहे थे हाल ही में कुछ संतों के विरोध के बीच सोमवार को उज्जैन सिंहस्थ में उनकी पेशवाई हुई। आपको बता दे की पिछले इलाहाबाद कुम्भ में भी इनका जमकर विरोध हुआ था, फिलहाल उज्जैन में उनके भक्तो के लिए एक बड़ा सा पांडाल बनाया गया है।

क्या आप जानते है की नित्यानंद की पौल कैसे खुली थी 
नित्यानंद की हरकतों की भनक उनके एक शिष्य को लग गयी थी जिसका सत्यापन करने के लिए इस शिष्य ने नित्यानंद के कमरे में ख़ुफ़िया कैमरे लगा दिए थे, तथा इनमे नित्यानंद की कई आपत्ति जनक तस्वीरें सामने आई थी, तथा फिर यह मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।जिसके बाद ये भागकर हिमाचल प्रदेश में छिप गए थे। बाद में पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। हालांकि, 52 दिन सलाखों के पीछे रहने के बाद उन्हें बेल मिली। स्कैंडल के मामलों की सुनवाई चल रही है।

साथ ही उसी समय यह भी पौल खुली थी की भक्तों को आश्रम में रखने से पहले नित्यानंद कॉन्ट्रैक्ट साइन कराता था। इसमें लिखा होता था कि वे मर्जी से तंत्र-मंत्र और वासना के खेल का हिस्सा बने हैं। नित्यानंद के खिलाफ रेप, धार्मिक भावनाएं भड़काने, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने के कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

इनको नहीं देंगे कुंभ में एंट्री 
विवादों से घिरे नित्यानंद के साथ-साथ राधे माँ पर भी कुम्भ में ना आने के लिए विरोध किया जा रहा है. अखाड़ा परिषद के विवादित प्रेसिडेंट महंत ज्ञानदास ने कहा था कि राधे मां और नित्यानंद को सिंहस्थ में एंट्री नहीं मिलेगी। उनका दावा है कि दोनों न तो किसी अखाडा के मेंबर हैं और न ही महामंडलेश्वर। इसलिए उन्हें यहां नहीं आने देंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -