सिंहस्थ कुंभ में आएंगे बड़े-बड़े संप्रदायों के साधू-संत
सिंहस्थ कुंभ में आएंगे बड़े-बड़े संप्रदायों के साधू-संत
Share:

उज्जैन में शुरू होने वाला यह सिंहस्थ कुंभ जो एक सच्ची श्रद्धा व आस्था का प्रतीक माना गया है । 2016 में शुरू होने जा रहे इस महा कुंभ में लाखों की संख्या में बहुत से सम्प्रदायों के संत महात्मा उपस्थित होंगे।

सभी सतों के लिए उचित आवास और कैंप आदि की व्यवस्था जुटाई जा रही है। इन्हीं संप्रदाय में से एक नाथ संप्रदाय भी है जिसका उज्जैन में प्रमुख केंद्र क्षिप्रा नदी के किनारे राजा भर्तृहरि की प्राचीन गुफा है। इस सिंहस्थ कुंभ को लेकर अभी से बहुत सी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। दूर-दूर से आने वाले भक्तों के लिए भी व्यवस्था की जा रही है । 

यहाँ साधुओं के विशाल अखाड़ो के लिए भी व्यवस्था की जा रही है इस सिंहस्थ कुंभ में पूरे एक माह तक संतों-श्रद्धालुओं के लिए निरंतर भोजन की व्यवस्था भी की जायेगी। संत समाज को कोई समस्या न हो उसके लिए चारों तरफ से व्यवस्था की जा रहीं है।

कुंभ में इस मेले में विदेशी संत-श्रद्धालुओं के आने की भी संभावना है। गुफा के नजदीक ही कुछ जमीन आने वाले संतों के लिए आरक्षित रखी गई है। यहां पर संतों के कैंप लगेंगे। उनके लिए धूनी, तप-तपस्या की व्यवस्था जुटाई जा रही है। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। 

इस कुंभ में अपने तन व धन के द्वारा यदि आप भी चाहे तो योगदान दे सकते है। यह एक बहुत ही बड़ा धार्मिक कार्य है इस तरह के अवसर हमें हमेशा नहीं मिल पाते और बाद में पश्चाताप होता है। यह एक बहुत ही बड़ा धर्मिक कार्य है। जिसके द्वारा व्यक्ति धर्म कर्म के चलते अपने इस जीवन को महान व शांति सुखद बना सकता है।

जीवन में व्यक्ति बहुत से बड़े बड़े सांसरिक कार्य करता है। और कई बार उससे भी निपट नहीं पाता पर यह एक ऐसा महान कार्य है। जो आपको सुखद जीवन व संसार रूपी इस सागर से मुक्ति दिलाता है आप भी इस अवसर में उपस्थित हों और संतों के दर्शन पूजा पाठ व वहाँ की व्यवस्था में अपना योगदान व स्नान कर अपने जीवन को महान बना सकते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -