एप्पल का न्यू ऐप बताएगा महिलाओ के पीरियड्स की जानकारी
एप्पल का न्यू ऐप बताएगा महिलाओ के पीरियड्स की जानकारी
Share:

एप्पल ने महिलाओ के लिए एक खास प्रकार का ऎप लॉन्च किया है, जो महिलाओ को उनके पीरियड्स से जुड़े जानकारी देगा। हाल ही में IOS9 को लेकर हुई एप्पल की WWDC कॉंफ्रेंस में इसके बारे में बताया गया है। एप्पल का यह हेल्थ ऐप आपके स्वास्थ्य से जुड़ी कई जानकारियां देने और आपकी दिनचर्या को सुधारने में आपकी मदद करेगा और इसका अपडेट औरतों के ल‌िए काफी महत्वपूर्ण होगा। काफी समय से महिलाओ द्वारा शिकायत की जा रही थी कि एप्पल के हैल्थ ऐप में महिलाओ के पीरियड्स से जुड़ी जानकारी नहीं है जबक‌ि ये औरतों के स्वास्थ्य से जुड़ा एक बड़ा मामला है।

एप्पल ने इन शिकायतों के समाधान के लिए पीरियड्स की जानकारी और अपडेट देने वाले ऐप की घोषणा की है। एप्पल ने कहा कि इस ऐप को IOS में जोड़ा जाएगा। अब तक इस ऐप से सेहत से जुड़ी लगभग साडी जानकारिया मिलती थीं जैसे आपको कितना वर्कआउट करने की जरूरत है या आपको दिन में कितने ग्लास पानी पीना चाहिए। एप्पल के नए हेल्थ ऐप से महिलाओं को इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि उनका पीरियड्स टाइम कब आने वाला हैं। WWDC के दौरान यह भी बताया गया कि इसमें एक ऐसी प्रक्रिया होगी जो रक्त बहाव को भी जांचेगी।

एप्पल इस्तेमाल करने वाली टेक्नोलॉजी प्रेमी महिलाओं के लिए यह ऐप उनके जीवन की एक बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी देने में कारगर साबित होगा। हालांकि जब तक इस ऐप का निर्माण नहीं हो जाता तब तक ज्यादा कुछ कहना मुश्किल है लेकिन अनुमान लगाया जा सकता है कि इस ऐप में यह जांचने की भी सुविधा होगी कि महीने के कौन से दिन सबसे बेहतर हैं गर्भवती होने के लिए, रक्त बहाव के ज्यादा होने के क्या कारण हैं और यहां तक कि इस बात की भी चेतावनी मिल जाए कि उन दिनों के दौरान कब चिढ़चिढ़ापन और झुंझलाहट होने की संभावना है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -