गौहत्या के आरोप में अनवर पर लगाई रासुका
गौहत्या के आरोप में अनवर पर लगाई रासुका
Share:

देवास ​: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर दिया गया है। इसके पूर्व उनपर आरोप लगाए गए थे कि देवास स्थित उनके घर पर गौ हत्या हुई थी। इसके बाद इस नेता को पार्टी से निकाल दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता अनवर मेव को 28 जनवरी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत प्रतिबंधित कर दिया था।

दरअसल उन पर गौहत्या के आरोप थे। इस तरह के आरोप के चलते उन्हें पार्टी से हटा दिया गया। अनवर के साथ अन्य 8 लोगों पर मध्यप्रदेश गौहत्या प्रतिषेध अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आरोपी बनाए गए हैं। इस दौरान कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर गाय के नाम पर समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया था।

मेव को पकड़ लिया गया और अब उसे केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने पुष्टी करते हुए कहा है कि इन लोगों ने मेव को पार्टी से निकाल दिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -