अनुपम खेर ने किया राहुल की यात्रा का विरोध
अनुपम खेर ने किया राहुल की यात्रा का विरोध
Share:

नई दिल्ली : दलित शोधार्थी की आत्महत्या के मसले पर राजनीतिक विरोध तेज़ हो गया है। जहां सांसद राहुल गांधी ने इस मसले पर अपना विरोध जताया तो वहीं केंद्रीय मंत्रियों ने इस मामले में भाजपा का पक्ष सामने रखा था। अब इस मामले में लोकप्रिय सिने स्टार अनुपम खेर सामने आए हैं। उन्होंने इस मामले को राजनीतिक रंग देने पर प्रश्न किए हैं। साथ ही उन्होंने राहुल बाबा की हेदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय की यात्रा का विरोध किया है। 

उनका कहना था कि छात्र आत्महत्या पर अपना रूख आक्रामक करते हुए राहुल गांधी हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के आंदोलनरत विद्यार्थियों के साथ एक दिवसीय भूख हड़ताल पर चले गए। दरअसल शुक्रवार की रात कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आंदोलन करने वाले विद्यार्थियों के साथ 2 घंटों के अपने अहम पल साझा किए। उन्होंने लगभग 2 हजार विद्यार्थियों के साथ दलित शोधार्थी रोहित के जन्मदिवस के मौके पर मोमबत्तियां जलाई।

बाॅलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की हैदराबाद यात्रा पर सवाल उठाए। इस मामले में उन्होंने ट्विट किया। उन्होंने कहा कि राहुल को मालदा और जम्मू कश्मीर के रिफ्यूजी कैंप में जाकर भी उपवास आदि रखना चाहिए। अनुपम खेर ने कहा कि रोहित वेमुला की आत्महत्या को लेकर जब राहुल अपना विरोध करने पहुंच रहे थे तो राहुल के काफिले को रोकने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं को पुलिस ने पकड़ लिया।

अनुपम ने इस तरह की कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विद्यार्थियों के साथ भूख हड़ताल की। उन्होंने मंच साझा किया। रोहित ने इस मामले में न्याय की मांग भी की थी। मगर उसे होस्टल से निकाले जाने पर उसने आत्महत्या कर ली थी। जिसे लेकर राहुल ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से भेंट की। सांसद राहुल गांधी विद्यार्थियों द्वारा निकाले गए मार्च में भी शामिल हुए। राहुल ने रोहित के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -